अभिषेक शर्मा ने तोड़ा और वैभव सूर्यवंशी ने फोड़ा, भारत ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, 6 ओवर में किया दुनिया को हैरान

भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरे टी20 मुकाबले में भारतीय बल्लेबाजों ने शुरुआत से ही ऐसा तूफान मचाया कि रिकॉर्ड बुक में नया अध्याय जुड़ गया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया ने शुरुआती छह ओवर में बिना विकेट गंवाए 118 रन बना दिए। पुरुष टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पावरप्ले के दौरान यह किसी भी टीम का सबसे बड़ा स्कोर है।

इससे पहले पावरप्ले में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड रोमानिया के नाम था। उसने 2021 में सोफिया में सर्बिया के खिलाफ 5.4 ओवर में बिना विकेट गंवाए 116 रन बनाए थे। अब भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 118 रन बनाकर इस आंकड़े को पीछे छोड़ दिया है।

ind vs nz

इस सूची में ऑस्ट्रेलिया का स्कॉटलैंड के खिलाफ 113 रन का स्कोर तीसरे स्थान पर है। जिम्बाब्वे ने गांबिया के खिलाफ 103 रन बनाए थे, जबकि दक्षिण अफ्रीका ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पावरप्ले में 102 रन जुटाए थे। इंग्लैंड ने 2025 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ छह ओवर में 100 रन बनाए थे। भारत ने इसी साल अफगानिस्तान के खिलाफ दिल्ली में भी बिना विकेट गंवाए 100 रन बनाए थे।

अभिषेक शर्मा की 15 गेंद में फिफ्टी

भारत की इस ऐतिहासिक शुरुआत के केंद्र में अभिषेक शर्मा रहे। उन्होंने महज 15 गेंदों में अर्धशतक पूरा कर गेंदबाजों पर दबाव बना दिया। उनकी बल्लेबाजी में चौकों और छक्कों की बरसात देखने को मिली। अभिषेक ने न्यूजीलैंड के गेंदबाजों को संभलने का मौका नहीं दिया और पावरप्ले में ही मुकाबले का रुख भारत की ओर मोड़ दिया।

सूर्यवंशी ने भी खेली धांसू पारी

दूसरे छोर पर वैभव सूर्यवंशी ने भी आक्रामक अंदाज अपनाया। दोनों बल्लेबाजों ने मिलकर पहले विकेट के लिए 133 रनों की भागीदारी की। सूर्यवंशी अच्छी बैटिंग करते हुए आउट हो गए, उन्होंने 19 गेंदों का सामना करते हुए 45 रनों की पारी खेली। न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 198 रन बनाए थे लेकिन भारतीय सलामी जोड़ी ने लक्ष्य का पीछा करते हुए शुरुआत में ही रन गति को बेहद तेज कर दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+