IND vs NZ: 2023 वर्ल्ड कप के कितने खिलाड़ी कल के फाइनल में शामिल? 3 नामों को मिलेगी प्लेइंग इलेवन में जगह
IND vs NZ: क्रिकेट प्रेमियों के लिए अहमदाबाद का नरेंद्र मोदी स्टेडियम बेहद खास साबित हो रहा है। साल 2023 में इस मैदान पर भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे विश्व कप का फाइनल खेला गया था, और अब इसी स्टेडियम में टी20 विश्व कप 2026 का फाइनल भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाला है।
दोनों फाइनल में खेलना हर खिलाड़ी के लिए गर्व की बात होती है। खास बात यह है कि 2023 के वनडे फाइनल में खेले गए कई खिलाड़ी 2026 के टी20 फाइनल में भी नजर आने वाले हैं। आइए देखते हैं, 2023 वनडे फाइनल की टीम के कौन-कौन से सदस्य इस बार भी अहमदाबाद में फाइनल खेलेंगे।

2023 में थे ये खिलाड़ी
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव
उस टीम के कितने खिलाड़ी इस बार भी टीम में शामिल
इस बार टी20 विश्व कप में सूर्यकुमार यादव, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, ईशान किशन जैसे प्लेयर्स हैं। हालांकि उस समय किशन प्लेइंग इलेवन में नहीं थे। पांड्या टीम में थे लेकिन चोट के कारण बाहर हो गए थे। ये पांच प्लेयर्स इस बार भी फाइनल के दौरान टीम में हैं और इस बार भी हैं, पांड्या जो जोड़ने पर संख्या 6 हो जाती है। इनमें से ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव, जसप्रीत बुमराह, पांड्या और कुलदीप यादव को न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल में प्लेइंग इलेवन में खेलते हुए देखा जा सकता है।
क्या अभिषेक शर्मा होंगे बाहर?
इस विश्व कप में अभिषेक शर्मा का बल्ला खामोश रहा है। उनको टीम की प्लेइंग इलेवन से बाहर करने की मांग उठ रही है। हालांकि टीम इंडिया को एक जोरदार हिटर की आवश्यकता फाइनल के दौरान है। उनको एक बार फिर से मौका दिया जा सकता है।
किसका पलड़ा होगा भारी
घरेलू फैन्स के सामने खेलने पर टीम इंडिया का पलड़ा भारी होगा लेकिन कीवी टीम ने पिछले कुछ मैचों में जबरदस्त फॉर्म दर्शाई है। न्यूजीलैंड ने जिस तरह से साउथ अफ्रीका को सेमीफाइनल में हराया था, उससे यह टीम और ज्यादा खतरनाक नजर आती है।












Click it and Unblock the Notifications