IND vs NZ 3rd T20: भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा टी-20 आज, पिच रिपोर्ट और मौसम पर आई बड़ी अपडेट
IND vs NZ 3rd T20 Pitch Weather Report: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी-20 सीरीज का तीसरा मुकाबला रविवार को गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारतीय टीम फिलहाल सीरीज में 2-0 की मजबूत बढ़त बनाए हुए है। रायपुर में मिली शानदार जीत के बाद टीम इंडिया के पास आज ही सीरीज अपने नाम करने का सुनहरा मौका है।
शुरुआती दो मैचों में भारत को मिली जीत (IND vs NZ 3rd T20 Pitch Weather Report)
सीरीज के शुरुआती दो मैचों में भारतीय बल्लेबाजों ने दबदबा बनाए रखा है। कप्तान सूर्यकुमार यादव ने पिछले मैच में केवल 37 गेंदों पर 82 रनों की आक्रामक पारी खेलकर अपनी फॉर्म में वापसी कर ली है। वहीं सलामी बल्लेबाज ईशान किशन भी लय में नजर आ रहे हैं। उन्होंने दूसरे टी-20 में 32 गेंदों पर 76 रनों की पारी खेलकर टीम को ठोस शुरुआत दी थी। मिडल ऑर्डर में रिंकू सिंह और हार्दिक पंड्या की मौजूदगी टीम को गहराई देने का काम करती है।

न्यूजीलैंड के लिए गेंदबाजी चिंता का विषय
मिचेल सेंटनर की अगुवाई वाली न्यूजीलैंड टीम के लिए सबसे बड़ी चुनौती उनकी गेंदबाजी रही है। हालांकि कीवी बल्लेबाजों ने बोर्ड पर सम्मानजनक स्कोर खड़ा किया है, लेकिन उनके गेंदबाज भारतीय बल्लेबाजों पर अंकुश लगाने में विफल रहे हैं। मैट हेनरी और ईश सोढ़ी जैसे अनुभवी खिलाड़ियों को गुवाहाटी की परिस्थितियों में अपनी रणनीति पर दोबारा विचार करना होगा ताकि वे भारतीय रन गति को रोक सकें।
पिच से किसे मिलेगा फायदा
बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम की पिच बल्लेबाजी के अनुकूल रही है। रायपुर के बड़े मैदान की तुलना में यहां की बाउंड्री छोटी हैं, जो एक बार फिर हाई-स्कोरिंग मैच की ओर इशारा कर रही हैं। पिच में बाउंस है, जिससे गेंद बल्ले पर अच्छी तरह आती है। शुरुआती ओवरों में तेज गेंदबाजों को नई गेंद से थोड़ी मदद मिल सकती है, लेकिन सेट होने के बाद बल्लेबाजों के लिए स्ट्रोक खेलना आसान होगा।
मौसम का ऐसा रहेगा हाल
मौसम विभाग के अनुसार गुवाहाटी में रविवार को अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहेगा, जो शाम तक गिरकर 13 डिग्री तक पहुंच सकता है। तापमान में इस भारी गिरावट के कारण मैदान पर भारी ओस गिरने की संभावना है। ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करने का फैसला कर सकती है, क्योंकि दूसरी पारी में गीली गेंद से ग्रिप बनाना गेंदबाजों के लिए चुनौतीपूर्ण साबित होता है।
दोनों टीमें (संभावित स्क्वाड)
भारत: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, रिंकू सिंह, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, श्रेयस अय्यर, जसप्रीत बुमराह, अक्षर पटेल।
न्यूजीलैंड: मिचेल सेंटनर (कप्तान), डेवोन कॉनवे, टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, डेरिल मिचेल, मार्क चैपमैन, जैकरी फाउल्क्स, मैट हेनरी, ईश सोढ़ी, जैकब डफी, जेम्स नीशम, काइल जैमीसन, माइकल ब्रेसवेल, क्रिस्टियन क्लार्क, टिम रॉबिन्सन, बेवन जैकब्स।












Click it and Unblock the Notifications