IND vs NZ 2nd T20: टॉस जीतकर न्यूजीलैंड की पहले बल्लेबाजी, युजी चहल को मिली प्लेइंग XI में जगह

लखनऊ में खेले जा रहे दूसरे टी20 मैच में न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। युजवेंद्र चहल को प्लेइंग इलेवन में जगह मिली है।

IND vs NZ 2nd T20

भारत के खिलाफ दूसरे टी20 मुकाबले में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर चुकी न्यूजीलैंड इस मुकाबले में सीरीज को जीतने के इरादे से मैदान पर उतरी है तो वहीं भारत के पास खुद को इस सीरीज में जिंदा रखने का यही मौका है। भारत अगर आज मैच हार गया तो सीरीज भी गंवा देगा। शायद इसी को ध्यान में रखते हुए भारतीय कप्तान हार्दिक पांड्या ने प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव किया है। उमरान मलिक को बाहर कर युजवेंद्र चहल को अंतिम 11 में शामिल किया गया है। यानि कि भारत इस मैच में तीन क्वालिटी स्पिनर्स के साथ उतरेगा।

लखनऊ में पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम को मिलती है जीत

आपको बता दें कि लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेयी इंटरनेशनल स्टेडियम में अभी तक 5 इंटरनेशनल मैच हुए हैं और उन पांचो मुकाबलों में पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम जीती है। इसमें से भारत ने अभी तक 2 ही मैच खेले हैं और दोनों में भारत को जीत मिली है। साल 2018 में भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहला टी20 इंटरनेशनल लखनऊ में खेला था। उस मुकाबले में टीम इंडिया ने कैरेबियाई टीम को 71 रन से शिकस्त दी थी। इसके बाद फरवरी 2022 में भारत ने दूसरा मुकाबला श्रीलंका के खिलाफ खेला था। वहां भी भारत को 62 रन से जीत मिली थी।ॉ

11 साल से भारत में सीरीज नहीं जीता है न्यूजीलैंड

आपको बता दें कि न्यूजीलैंड की टीम पिछले 11 साल से न्यूजीलैंड के खिलाफ घर में सीरीज नहीं हारी है। इस मैच में हार से भारत की टी-20 में नंबर-1 रैंकिंग भी खतरे में पड़ जाएगी। यानी भारत के पास गलती की गुंजाइश नहीं है। टी20 सीरीज में भारत अभी 0-1 से पीछे है।

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

भारत: शुभमन गिल, ईशान किशन, राहुल त्रिपाठी, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, दीपक हुड्डा, वॉशिंगटन सुंदर, शिवम मावी, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, और अर्शदीप सिंह

न्यूजीलैंड: फिन एलेन, ड्वेन कॉन्वे, मार्क चैपमैन, डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, मिचेल सेंटनर, माइकल ब्रेसवेल, जैकब डफी, ईश साढ़ी, लोकी फर्ग्युसन और ब्लेयर टिकनर।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+