IND vs NZ 2nd T20: हार्दिक पांड्या प्लेइंग इलेवन में कर सकते हैं दो बदलाव, पृथ्वी शॉ की 18 महीने बाद होगी वापस

Hardik Pandya can make two changes in playing XI

hardik pandya

न्यूजीलैंड के खिलाफ पहला टी20 मैच हारने के बाद भारतीय टीम की नजर अब वापसी पर टिकी हुई हैं। सीरीज का दूसरा मैच रविवार को लखनऊ में खेला जाएगा। सीरीज में 0-1 से पिछड़ने के बाद टीम इंडिया के पास अब गलती का कोई मौका नहीं है। भारत को अगर टी20 सीरीज में खुद को बनाए रखना है तो कल का मैच किसी भी हाल में जीतना होगा। इसके लिए जरूरी है कि जो गलतियां पहले मैच में हुई थीं उनसे सबक लेते हुए उन्हें ठीक किया जाए। ऐसे में कप्तान हार्दिक पांड्या प्लेइंग इलेवन पर भी ध्यान दे सकते हैं। पहले टी20 में वॉशिंगटन सुंदर को छोड़कर सभी बल्लेबाजों और सभी गेंदबाजों का प्रदर्शन खराब रहा था। ऐसे में कल के मैच में प्लेइंग इलेवन में बदलाव संभव हैं।

टॉप ऑर्डर में देखने को मिलेगा बदलाव!

रिपोर्ट्स के मुताबिक, हार्दिक पांड्या टॉप ऑर्डर और गेंदबाजी में बदलाव कर सकते हैं। टॉप ऑर्डर में ईशान किशन, शुभमन गिल और राहुल त्रिपाठी हैं। यह तीनों ही पहले टी20 में फ्लॉप रहे थे। हाल ही में वनडे के अंदर डबल सेंचुरी लगाने वाले ईशान और गिल टी20 में लगातार फ्लॉप साबित हो रहे हैं। ऐसे में इन तीनों में से किसी एक को बाहर किया जा सकता है और पृथ्वी शॉ को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया जा सकता है। माना जा रहा है कि शुभमन गिल को बाहर कर पृथ्वी शॉ को प्लेइंग इलेवन में लाया जा सकता है।

18 महीने बाद पृथ्वी की होगी मैदान पर वापसी!

आपको बता दें कि पृथ्वी शॉ अगर दूसरे टी20 में प्लेइंग इलेवन का हिस्सा बनते हैं तो वो 18 महीने बाद टीम इंडिया में वापसी करते हुए नजर आएंगे। पृथ्वी ने अपना आखिरी इंटरनेशनल मैच जुलाई 2021 में श्रीलंका के खिलाफ खेला था, जो उनका डेब्यू मैच था। उसके बाद से पृथ्वी टीम से बाहर हैं। पृथ्वी शॉ को शुभमन गिल की जगह ही प्लेइंग इलेवन में मौका मिल सकता है, क्योंकि ईशान को विकेटकीपिंग के कारण बाहर करना मुश्किल है। हालांकि हार्दिक पांड्या ने यह कहा था कि गिल को पर्याप्त मौके दिए जाएंगे।

क्या अर्शदीप सिंह भी जाएंगे प्लेइंग इलेवन से बाहर?

कल के मैच के लिए बल्लेबाजी के अलावा गेंदबाजी में भी बदलाव की जरूरत है, क्योंकि पिछले मुकाबले में सभी गेंदबाज काफी महंगे साबित हुए थे। माना जा रहा है कि अर्शदीप सिंह को अंतिम 11 से बाहर किया जा सकता है, क्योंकि अर्शदीप पिछले मैच में सबसे महंगे गेंदबाज रहे थे। उन्होंने 4 ओवर में 50 रन खर्च कर दिए थे। न्यूजीलैंड की पारी के आखिरी ओवर में उन्होंने 27 रन लुटा दिए थे। अर्शदीप की जगह युवा खिलाड़ी मुकेश कुमार को डेब्यू का मौका मिल सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+