IND vs NZ 1st ODI Playing 11: पहले वनडे की प्लेइंग-11 फाइनल! किसे मिला मौका, किसका कटा पत्ता?
IND vs NZ 1st ODI Playing 11: भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला आज वड़ोदरा में खेला जाएगा। यह मुकाबला फैंस के लिए चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल की यादें ताजा करने वाला पल भी है, जहां भारत ने कीवियों को हराकर खिताब जीता था। आज के मैच में सभी की नजरें भारत की 'संभावित प्लेइंग-11' पर टिकी हैं, जिसमें कुछ बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं।
टॉप ऑर्डर में दिग्गजों की वापसी (IND vs NZ 1st ODI Playing 11)
भारतीय टीम के लिए राहत की बात यह है कि कप्तान शुभमन गिल और उप-कप्तान श्रेयस अय्यर चोट से उबरकर पूरी तरह फिट हैं। इनके साथ रोहित शर्मा और विराट कोहली की मौजूदगी भारत के टॉप-5 को बेहद मजबूत बनाती है। पारी की शुरुआत रोहित और गिल करेंगे, जबकि नंबर 3 पर विराट कोहली का मोर्चा संभालना तय है। केएल राहुल विकेटकीपर-बल्लेबाज की भूमिका में मध्यक्रम को मजबूती देंगे।

पंत चोट के कारण बाहर
निचले क्रम में सबसे बड़ा नाम नीतीश कुमार रेड्डी का आ रहा है। नीतीश ने पिछले साल अक्टूबर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपना आखिरी वनडे खेला था, और अब लंबे समय बाद उन्हें टीम में मौका मिलने की पूरी संभावना है। दूसरी ओर ऋषभ पंत को लेकर संशय बरकरार है। शनिवार को अभ्यास सत्र के दौरान उन्हें चोट लगी थी, जिससे उनके खेलने की उम्मीदें कम नजर आ रही हैं। उनकी अनुपस्थिति में केएल राहुल ही दस्ताने संभालेंगे।
मोहममद सिराज की एंट्री
गेंदबाजी विभाग में अनुभवी मोहम्मद सिराज की वापसी से धार बढ़ गई है। सिराज की मौजूदगी के कारण प्रसिद्ध कृष्णा को बेंच पर बैठना पड़ सकता है। भारत तीन प्रमुख तेज गेंदबाजों अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा और मोहम्मद सिराज के साथ मैदान पर उतर सकता है। स्पिन विभाग की बात करें तो कुलदीप यादव और वाशिंगटन सुंदर के बीच कड़ी टक्कर है, लेकिन स्पिन के जादूगर कुलदीप को प्राथमिकता मिलने की उम्मीद है। रवींद्र जडेजा ऑलराउंडर के तौर पर टीम का संतुलन बनाएंगे।
भारत की संभावित प्लेइंग-XI: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, केएल राहुल (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, रवींद्र जडेजा, नीतीश कुमार रेड्डी, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज और अर्शदीप सिंह।
न्यूजीलैंड की संभावित प्लेइंग-XI: डेवन कॉनवे (विकेटकीपर), विल यंग, हेनरी निकोल्स, डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, माइकल ब्रेसवेल (कप्तान), जोश क्लार्कसन, क्रिस्टियन क्लार्क, काइल जेमिसन, आदित्य अशोक और माइकल राय।












Click it and Unblock the Notifications