IND vs NAM: 'बिहार के लाल' का दिल्ली में कोहराम, Ishan Kishan ने पाकिस्तान के लिए बजाई खतरे की घंटी!
IND vs NAM T20 World Cup 2026 Ishan Kishan: टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में नामीबिया के खिलाफ भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज ईशान किशन ने अपने बल्ले से कहर बरपाने का काम किया। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में गुरुवार को खेले गए मुकाबले में ईशान किशन ने विपक्षी गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाते हुए महज 20 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया।
महज 20 गेंदों में ईशान ने जड़ा अर्धशतक (IND vs NAM T20 World Cup 2026 Ishan Kishan)
ईशान किशन की यह पारी रविवार को होने वाले भारत-पाकिस्तान महामुकाबले से पहले टीम इंडिया के लिए सबसे बड़ी खुशखबरी बनकर आई है। अभिषेक शर्मा की अनुपस्थिति में ईशान किशन पर टीम को तेज शुरुआत दिलाने की जिम्मेदारी थी और 'बिहार के इस लाल' ने इसे बखूबी निभाया। ईशान ने अपनी पारी के दौरान विशेष रूप से एक ओवर में 28 रन बटोरकर स्टेडियम में मौजूद हजारों दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया।

24 गेंदों में 61 रनों की ताबड़तोड़ पारी
ईशान किशन आखिरकार 24 गेंदों में 61 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेलकर आउट हुए, लेकिन जाने से पहले उन्होंने टीम के लिए एक मजबूत आधार तैयार कर दिया था। भारतीय क्रिकेट फैंस की नजरें अब 15 फरवरी को कोलंबो में होने वाले पाकिस्तान के खिलाफ मैच पर टिकी हैं। ईशान किशन की यह फॉर्म पाकिस्तानी गेंदबाजी आक्रमण, विशेषकर शाहीन अफरीदी और हारिस रऊफ के लिए एक बड़ी चुनौती पेश करती है।
पाकिस्तान को किया सावधान
जिस तरह से उन्होंने दिल्ली की पिच पर पेस और स्पिन दोनों को सहजता से खेला, उससे साफ है कि वह कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम में भी इसी आक्रामकता को बरकरार रखना चाहेंगे। ईशान किशन की इस 'इशानदार' पारी ने टीम मैनेजमेंट के सिरदर्द को भी कम किया है। अभिषेक शर्मा की फिटनेस को लेकर चल रही अनिश्चितता के बीच, ईशान का इस तरह फॉर्म में होना भारत के टॉप-ऑर्डर का हौसला बढ़ाएगा।












Click it and Unblock the Notifications