IND vs NAM: टीम इंडिया की प्लेइंग-XI से अभिषेक शर्मा बाहर, पाकिस्तान के खिलाफ भी नहीं खेलेंगे मैच? फैंस मायूस
IND vs NAM T20 World Cup 2026: टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में नामीबिया के खिलाफ भारतीय टीम को एक बड़ा झटका लगा है। दुनिया के नंबर-1 टी20 बल्लेबाज अभिषेक शर्मा गुरुवार को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में आयोजित इस मुकाबले की प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं बन सके। टॉस के दौरान कप्तान सूर्यकुमार यादव ने पुष्टि की कि अभिषेक की जगह अनुभवी संजू सैमसन को टीम में शामिल किया गया है।
अभिषेक शर्मा की बिगड़ी तबियत (IND vs NAM T20 World Cup 2026)
अभिषेक शर्मा की अनुपस्थिति का कारण उनकी अचानक बिगड़ी सेहत है। मिली जानकारी के अनुसार अभिषेक को तेज बुखार और पेट में इंफेक्शन की वजह से अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था, जहां उन्हें एक रात गुजारनी पड़ी। हालांकि, मैच से पहले तिलक वर्मा ने कहा था कि अभिषेक को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है, लेकिन मैच के दिन वह पूरी तरह मैच फिट नहीं पाए गए।

क्या पाकिस्तान के खिलाफ खेलेंगे मैच?
रिपोर्ट्स की मानें तो अभिषेक ने अमेरिका के खिलाफ पिछला मुकाबला भी तेज बुखार में खेला था, जिसमें वह बिना खाता खोले (डक पर) आउट हो गए थे। उसी के बाद उनकी स्थिति और बिगड़ गई। भारतीय टीम और फैंस के लिए अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या अभिषेक शर्मा रविवार, 15 फरवरी को कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम में होने वाले हाई-वोल्टेज मुकाबले (भारत बनाम पाकिस्तान) के लिए फिट हो पाएंगे। टीम को कल ही कोलंबो के लिए रवाना होना है।
कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कही ये बात
कप्तान सूर्यकुमार यादव ने स्पष्ट किया कि मैनेजमेंट उनके स्वास्थ्य को लेकर कोई जोखिम नहीं उठाना चाहता। कप्तान के अनुसार अभिषेक फिलहाल पूरी तरह फिट नहीं हैं और वह एक या दो मैच मिस कर सकते हैं। हमारा ध्यान उनके पूर्ण रिकवरी पर है।
अभिषेक की अनुपस्थिति में संजू सैमसन को मौका मिलना टीम के बल्लेबाजी क्रम में लचीलापन लाता है, लेकिन वर्ल्ड नंबर-1 बल्लेबाज का न होना टॉप-ऑर्डर के आक्रामक रुख को प्रभावित कर सकता है। मेडिकल टीम अभिषेक की रिकवरी पर नजर रख रही है ताकि पाकिस्तान जैसे महत्वपूर्ण मैच से पहले अंतिम फैसला लिया जा सके।












Click it and Unblock the Notifications