IND vs IRE: रिंकू सिंह पहली बार बैटिंग करते ही प्लेयर ऑफ़ द मैच, जानें उन्होंने क्या भावुक बात कही

Rinku Singh: भारतीय टीम ने आयरलैंड दौरे पर धमाकेदार खेल का प्रदर्शन किया और दूसरे मैच में जीत के साथ सीरीज पर भी कब्जा जमा लिया। टीम इंडिया ने 33 रनों से जीत के साथ ही आयरलैंड के खिलाफ सीरीज में 2-0 की विजयी बढ़त हासिल कर ली।

भारत के लिए अपनी पहली पारी में बैटिंग करने वाले रिंकू सिंह को प्लेयर ऑफ़ द मैच का इनाम दिया गया। इस अवॉर्ड को पाकर रिंकू ने ख़ुशी व्यक्त की। इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा कि मेरी मेहनत का फल मिला है, मुझे ख़ुशी है।

rinku singh

प्लेयर ऑफ़ द मैच रिंकू सिंह ने कहा कि आईपीएल में मैंने जो काम किया था, वही करने का प्रयास किया और मैं खुश हूं। मैं आत्मविश्वास से भरा हुआ था और शांत रहने का प्रयास कर रहा था। मैं कप्तान की बात सुनता हूं और इस समय काफी अच्छा लग रहा है। मैं दस सालों से खेल रहा हूं और मेरे सभी प्रयास सफल रहे। पहले ही गेम में मैन ऑफ़ द मैच का अवॉर्ड पाकर काफी खुश हूं।

बुमराह ने मैच के बाद कहा कि मैं बहुत खुश हूं। आज विकेट थोड़ा सूखा था। हमने सोचा कि यह धीमा होगा। पहले बैटिंग की और अब अच्छा लग रहा है। 11 खिलाड़ियों का चयन करना मुश्किल काम होता है। यह सिर दर्द देने वाला काम है। हर खिलाड़ी आत्मविश्वास से भरा हुआ और उत्सुक है। हम सब भारत के लिए खेलना चाहते थे।

भारतीय कप्तान ने यह भी कहा कि अगर आप उम्मीदों का बोझ लेकर मैदान पर उतरते हैं, तो दबाव में होते हैं। उन उम्मीदों को आपको अलग रखना होता है। ज्यादा उम्मीदों के साथ आप खेल रहे हैं, तो आप खुद के साथ 100 फीसदी न्याय नहीं कर रहे हैं।

पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 5 विकेट पर 185 रनों का स्कोर हासिल किया। ऋतुराज गायकवाड़ ने फिफ्टी जड़ी। रिंकू सिंह ने 21 गेंदों का सामना करते हुए 38 रनों की पारी खेली। जवाबी पारी में खेलते हुए आयरलैंड की टीम 8 विकेट पर 152 रनों का स्कोर ही हासिल कर पाई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+