IND vs ENG: क्या सरफराज अगले टेस्ट में खेलेंगे? जानिए आंकड़ों में कैसे देते हैं गिल को मात

Sarfaraz Khan: इंग्लैंड के खिलाफ पहला टेस्ट मैच हारने के बाद भारतीय टीम के ऊपर अगले टेस्ट में निश्चित रूप से दबाव रहने वाला है। टीम इंडिया बराबरी करने का प्रयास करेगी। भारतीय टीम में कुछ नए नामों को भी शामिल किया गया है। सरफराज खान को लाने की मांग काफी हो रही थी।

सरफराज खान घरेलू क्रिकेट में काफी रन बनाने के बाद टीम में आए हैं। इस वजह से उनको लेकर लोगों में उत्साह भी हैं। जडेजा और केएल राहुल दोनों टीम से बाहर हैं। ऐसे में मिडिल ऑर्डर में खेलने वाला कोई खिलाड़ी होना चाहिए।

sarfaraz and shubman gill

सरफराज खान को भारतीय टीम में पहली बार जगह मिली है और माना जा रहा है कि सरफराज खान को अपना डेब्यू टेस्ट मुकाबला खेलने को मिलेगा। भारतीय टीम को उनकी जरूरत भी है। शुभमन गिल टीम में पहले आए हैं लेकिन सरफराज उनसे फर्स्ट क्लास के आंकड़ों में आगे हैं।

शुभमन गिल 21 टेस्ट मैच खेलकर 1063 रन बनाने में सफल हुए हैं। प्रथम श्रेणी क्रिकेट में गिल ने कुल 48 मुकाबले खेले हैं। वह 3605 रन बनाने में सफल रहे हैं। इस दौरान उन्होंने 10 शतक और 16 फिफ्टी जमाई हैं और 268 रन उनका बेस्ट स्कोर है। गिल का औसत 48 का है।

दूसरी तरफ सरफराज के फर्स्ट क्लास आंकड़ों की बात की जाए तो उन्होंने गिल से कम मुकाबले खेलकर ज्यादा रन जड़े हैं। सरफराज खान ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 45 मुकाबले खेलकर 3912 रनों का आंकड़ा हासिल किया है। 14 शतक और 11 फिफ्टी उनके बैट से आई और 301 रनों की नाबाद पारी उनका उच्चतम स्कोर है।

गिल को टीम में आए हुए कुछ समय हो गया है लेकिन सरफराज का बल्ला लगातार बोलता रहा है लेकिन वह टीम में शामिल नहीं किये जा सके। इस पर सवाल भी काफी खड़े हुए हैं। अब मौका है कि वह अपना डेब्यू कर सकते हैं। सरफराज अहमद मिडिल ऑर्डर में टीम को स्थायित्व प्रदान करेंगे और भारतीय टीम को विशाखापट्टनम टेस्ट मैच में मजबूती प्रदान कर सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+