IND vs ENG: विराट कोहली इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती दोनों टेस्ट से बाहर, जानें क्या है बड़ा कारण
Virat Kohli, IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ भारतीय टीम को पांच टेस्ट मैचों की सीरीज में खेलना है। टीम इंडिया हैदराबाद में प्रैक्टिस कर रही है। वहां पहला टेस्ट मुकाबला खेला जाना है। इस बीच भारतीय टीम को एक बड़ा झटका भी लगा है। स्टार खिलाड़ी विराट कोहली पहले दो मैचों से बाहर हो गए हैं।
बीसीसीआई ने इस बारे में जानकारी प्रदान करते हुए एक बयान जारी किया है। इसमें बताया गया है कि विराट कोहली इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती दो टेस्ट मैचों में नहीं खेलेंगे। कोहली ने दो मैचों के लिए छुट्टी देने की बात कही थी। निजी कारणों से ऐसा हुआ है।

बोर्ड ने बताया कि विराट ने कप्तान रोहित शर्मा, टीम प्रबंधन और चयनकर्ताओं से बात की है और इस बात पर जोर दिया है कि देश का प्रतिनिधित्व करना हमेशा उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता रही है, लेकिन कुछ व्यक्तिगत स्थितियों के कारण उनकी उपस्थिति वहां जरूरी है।
बीसीसीआई ने कहा कि उनके फैसले का सम्मान करते हुए स्टार खिलाड़ी को सपोर्ट करते हैं। टेस्ट सीरीज में बाकी खिलाड़ियों की क्षमता के ऊपर पूरा भरोसा है। बीसीसीआई मीडिया और प्रशंसकों से अनुरोध करता है कि वे इस दौरान विराट कोहली की गोपनीयता का सम्मान करें और उनके निजी कारणों को लेकर अटकलें लगाने से बचें। फैन्स को आगामी टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया का सपोर्ट करने की तरफ ध्यान केन्द्रित करना चाहिए।
फ़िलहाल बोर्ड की तरफ से कोई रिप्लेसमेंट घोषित नहीं किया गया है। सीनियर चयन समिति शीघ्र ही इस बारे में को फैसला लेने वाली है। बोर्ड ने कहा है कि जल्दी ही विराट कोहली की जगह टीम में शामिल होने वाले खिलाड़ी की घोषणा की जाएगी।
कोहली की जगह भारतीय टीम में नंबर चार पर खेलने की क्षमता रखने वाला खिलाड़ी टीम में शामिल किया जाएगा। हालंकि कोहली की जगह भर पाना आसान काम नहीं है और सीरीज भी काफी अहम है।












Click it and Unblock the Notifications