IND vs ENG: सरफराज खान इंग्लैंड के खिलाफ डेब्यू करेंगे या नहीं? जानिए कोच विक्रम राठौड़ ने क्या कहा

Vikram Rathour on Sarfaraz Khan's debut: भारत और इंग्लैंड के बीच 2 फरवरी यानी कि शुक्रवार से विशाखापट्टनम में दूसरा टेस्ट मैच खेला जाएगा। दूसरे टेस्ट मैच के लिए भारतीय टीम में कुछ नए खिलाड़ियों को जोड़ा गया है। ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा और केएल राहुल चोट के कारण दूसरे टेस्ट मैच से बाहर हो गए हैं। इसके बाद अनकैप्ड सरफराज खान, सौरभ कुमार और वाशिंगटन सुंदर को टीम में शामिल किया गया है।

कोच विक्रम राठौड़ ने कही यह बात

भारतीय टीम के बल्लेबाजी कोच विक्रम राठौड़ ने मैच से एक दिन पहले सरफराज खान और रजत पाटीदार को लेकर कुछ बातों का जिक्र किया। पहला मैच गंवाने के बाद विक्रम राठौड़ ने चिंता जाहिर करते हुए कहा कि भारत के खिलाड़ी चोट की परेशानी से जूझ रहे हैं। जिससे टीम के कॉन्बिनेशन को तगड़ा झटका लगा है।

Sarfaraz Khan 1

सरफराज खान को मिलेगा मौका?

विक्रम राठौड़ ने कहा कि दूसरे टेस्ट मैच में किन खिलाड़ियों को प्लेइंग इलेवन में जगह मिलेगी यह कहना मुश्किल है। खिलाड़ियों का चयन करना एक कठिन फैसला होगा। सरफराज टीम में क्या बदलाव लाते हैं वह देखना महत्वपूर्ण होगा। निश्चित रूप से वह एक अच्छे और शानदार खिलाड़ी हैं। हमने देखा है कि पिछले कुछ सालों से उन्होंने घरेलू क्रिकेट में बेहतरीन प्रदर्शन किया है। इसलिए इस तरह के विकेट पर मुझे लगता है कि सरफराज सच में भारत के लिए अहम खिलाड़ी साबित हो सकते हैं।

कैसी होगी भारत की प्लेइंग इलेवन

वहीं भारतीय टीम के एक और युवा खिलाड़ी रजत पाटीदार को लेकर विक्रम राठौड़ ने कहा कि सरफराज खान और रजत पाटीदार में से किसी एक को चुनना काफी मुश्किल भरा फैसला होगा। लेकिन यह फैसला राहुल द्रविड़ और रोहित शर्मा ही करेंगे। परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए प्लेइंग इलेवन का चुनाव किया जाएगा। पिच की भविष्यवाणी पहले से करना काफी मुश्किल है। क्योंकि पिच पहले दिन के बाद बदल जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+