IND vs ENG: तिलक वर्मा ने किया वो कारनामा जो इतिहास में कोई नहीं कर पाया, बना दिया टी20 का बेस्ट रिकॉर्ड
IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ चेन्नई में खेला गया दूसरा टी20 मुकाबला काफी रोमांचक अंदाज में समाप्त हुआ। अंतिम ओवर तक गया यह मैच भारत ने अपने नाम कर लिया। इस मुकाबले के नायक तिलक वर्मा रहे। उन्होंने अंत तक टिककर बल्लेबाजी की और टीम को जीत दिला दी।
तिलक वर्मा ने इस मुकाबले में नाबाद 72 रनों की पारी खेल अंग्रेजों के जबड़े से जीत छीन ली। भारतीय टीम का टॉप क्रम और मिडिल ऑर्डर आज फ्लॉप रहा। मुश्किल स्थिति में भी तिलक वर्मा डटे रहे और जीत दिलाकर ही वापस लौटे। तिलक वर्मा ने इस पारी के साथ ही एक कीर्तिमान भी स्थापित कर दिया।

IND vs ENG: तिलक वर्मा ने रचा इतिहास
तिलक वर्मा ने दक्षिण अफ्रीका में शतक जड़ा था। उस समय दो शतक उनके बल्ले से आये थे और दोनों बार वह नाबाद रहे थे। अब इंग्लैंड के खिलाफ यहाँ दूसरी बार लगातार वह नाबाद लौटे हैं। पिछली बार आउट होने के बाद से उनके बल्ले से 318 रन आए हैं और ये रन बिना आउट हुए आए हैं। टी20 इतिहास में यह सर्वाधिक है और 22 साल की उम्र में यह एक बड़ी उपलब्धि है। उनसे पहले मार्क चैपमैन के नाम 271 रन थे, तिलक ने उनको पछाड़ दिया।
IND vs ENG: जोफ्रा आर्चर हुए शर्मसार
उधर इंग्लैंड के जोफ्रा आर्चर के नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड जुड़ गया है। टी20 इंटरनेशनल में उन्होंने अपने स्पेल में सर्वाधिक रन खर्च कर दिए हैं। इस मैच में 4 ओवर डालकर आर्चर ने कुल 60 रन खर्च किये। इससे पहले नाम 56 रन देने का आंकड़ा था लेकिन इसे वह पार कर गए।
भारत ने दर्ज की अपनी 15वीं जीत
सैमसन इंग्लैंड के विरुद्ध अब तक खेले गए दोनों मैचों में एक ही गेंदबाज का शिकार बने हैं। उस गेंदबाज का नाम जोफ्रा आर्चर है। सैमसन को कोलकाता के बाद चेन्नई में भी आर्चर ने अपना शिकार बनाया। टी20 क्रिकेट में भारतीय टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ यह 15वीं जीत दर्ज की है।
-
Iran Vs America War: अमेरिका ने किया सरेंडर! अचानक ईरान से युद्ध खत्म करने का किया ऐलान और फिर पलटे ट्रंप -
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट? -
Bengaluru Metro Pink Line: मेट्रो पिंक लाइन का शुरू हो रहा ट्रायल, जानें रूट और कब यात्री कर सकेंगे सवारी? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर -
15289 करोड़ रुपये में बिक गई राजस्थान रॉयल्स, कौन हैं खरीदने वाले काल सोमानी, IPL से पहले मचा तहलका












Click it and Unblock the Notifications