IND vs ENG: भारत-इंग्लैंड टी20 की टिकट कहां और कैसे खरीदें? क्या है न्यूनतम प्राइस
IND vs ENG T20 Tickets: भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 सीरीज का इंतजार फैन्स को काफी ज्यादा है। इस सीरीज के मैचों में रनों की बारिश की उम्मीद भी की जा रही है। दोनों देशों के बीच पिछला टी20 मुकाबला वर्ल्ड कप के दौरान खेला गया और टीम इंडिया ने जीत हासिल की थी।
टी20 सीरीज में पहला मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डंस में खेला जाएगा। यह मैच 22 जनवरी को खेला जाएगा। मुकाबले के टिकट भी बिकने के लिए रेडी हैं। टिकटों की बिक्री शुरू हो गई है। फैन्स ऑनलाइन घर बैठे ही इन टिकटों को खरीद सकते हैं।

कोलकाता में टिकट अपेक्षाकृत सस्ते होते हैं। हालांकि बिक्री के लिए टिकट थोड़ी देरी से आए हैं लेकिन अब खरीदने के लिए फैन्स के पास समय है। अलग-अलग प्राइस में इन टिकटों को बिक्री के लिए रखा गया है। जितना महंगा टिकट होगा, उतना बेहतरीन व्यू होगा।
भारत-इंग्लैंड टी20 सीरीज के टिकट कहां खरीदें (IND vs ENG Tickets)
कई फैन्स ऐसे हैं, जिन्होंने हर बार ही तरह इस बार भी बुकमायशो पर ही टिकटों को चेक किया था। इसके अलावा पेटीएम इनसाइडर पर भी टिकट नहीं आए। इन दोनों के अलावा एक तीसरा प्लेटफॉर्म है, जहाँ टिकटों को ऑनलाइन खरीदा जा सकता है। जोमैटो के डिस्ट्रिक्ट एप्लीकेशन पर टिकट उपलब्ध हैं। इसकी वेबसाईट डिस्ट्रिक्ट डॉट इन पर जाकर भी टिकटों को खरीदा जा सकता है। वहां अकाउंट बनाना होगा।
भारत-इंग्लैंड टी20 सीरीज में पहले मैच के टिकट प्राइस (IND vs ENG Ticket Price)
कोलकाता में होने वाले पहले टी20 मैच के लिए न्यूनतम टिकट प्राइस 800 रुपये है। इसके बाद यह प्राइस रेट बढती चली जाती है। 1300 और 2000 रुपये भी टिकटों की प्राइस रखी गई है। अधिकतम रेट की बात करें, तो यह 2500 रुपये रखी गई है।
भारत-इंग्लैंड टी20 मैच कहाँ देखें
भारतीय समय के अनुसार मुकाबले शाम 7 बजे से शुरू हो जाएंगे। मुकाबलों को जियो सिनेमा पर लाइव देख सकते हैं। इसके अलावा स्पोर्ट्स 18 पर भी सीधा प्रसारण देखा जा सकेगा। जियो सिनेमा की वेबसाईट और एप्लीकेशन दोनों पर मैचों का प्रसारण होगा।












Click it and Unblock the Notifications