IND vs ENG: सामने आया भारत की हार का सबसे बड़ा गुनहगार, ऐसे की थी इंग्लैंड की मदद
IND vs ENG: इंग्लैंड ने हैदराबाद में खेले गए पहले टेस्ट मैच में टीम इंडिया को अंतिम सेशन के आखिरी ओवर में हराकर पांच मैचों की सीरीज में बढ़त हासिल कर ली। भारतीय टीम 231 रनों का पीछा करते हुए 202 रनों के कुल स्कोर पर ऑल आउट हो गई और मैच गंवा दिया।
भारतीय टीम की हार के कई बड़े कारण रहे हैं। इनमें एक कारण काफी खास है। शायद इस पर ध्यान नहीं दिया होगा। भारतीय टीम की हार का एक प्रमुख कारण रहा जो इंग्लैंड की दूसरी पारी में बल्लेबाजी के दौरान देखने को मिला। ऐसा नहीं होता, तो शायद भारत को जीत मिलती।

ओली पोप मैच के तीसरे दिन शतक जड़ने के बाद क्रीज पर टिके हुए थे। उस दौरान वह लगातार रिवर्स स्वीप करते हुए खेल रहे थे। इसके बाद एक रिवर्स स्वीप शॉट सीधा पॉइंट पर खड़े अक्षर पटेल के पास चला गया। 64वें ओवर में यह घटना हुई और जडेजा ओवर डाल रहे थे।
अक्षर पटेल ने लड्डू जैसा कैच टपका दिया और वहीँ भारतीय टीम की हार की कहानी लिख दी गई। ओली पोप उस समय महज 110 रनों के निजी स्कोर पर खेल रहे थे। अक्षर पटेल को यह आसान कैच पकड़ना चाहिए था लेकिन उन्होंने इसे छोड़ दिया और बाद में क्या हुआ? वह सब जानते हैं।
ओली पोप ने भारतीय गेंदबाजों की धुनाई करते हुए अक्षर पटेल से मिले जीवनदान का भरपूर फायदा उठाया। उन्होंने 196 रनों की पारी खेलते हुए इंग्लिश टीम को 420 रनों के स्कोर पर पहुंचा दिया और टीम इंडिया को 231 रनों का लक्ष्य मिला। इसके बाद भारतीय टीम के बल्लेबाज संघर्ष करते हुए दिखे।
अगर आसान कैच भी नहीं पकड़े जाएंगे तो टेस्ट क्रिकेट में वापसी करना मुश्किल होता है। ओली पोप ने पुछल्ले खिलाड़ियों के साथ साझेदारियां करते हुए अपनी टीम को एक मजबूत बढ़त तक पहुंचा दिया। गेंदबाजी में हार्टली ने डेब्यू करते हुए दूसरी पारी में 7 विकेट झटके।












Click it and Unblock the Notifications