IND vs ENG: टेस्ट में इतिहास रचने को तैयार Joe Root, सचिन-द्रविड़ का रिकॉर्ड होगा ध्वस्त!
Ind vs Eng Test series: इंग्लैंड के दिग्गज बल्लेबाज़ जो रूट भारत के खिलाफ बल्ले से रन बरसा सकते हैं। जो रूट इस सीरीज के दौरान कुछ बड़े रिकॉर्ड भी अपने नाम कर सकते हैं। भारत और इंग्लैंड के बीच 20 जून से शुरू हो रही पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में जो रूट पर सबकी निगाहें होंगी। टेस्ट में जो रूट इंग्लैंड के लिए लंबे समय से कमाल का प्रदर्शन करते आ रहे हैं।
विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में रहा था दमदार प्रदर्शन (Ind vs Eng Test series)
जो रूट ने हाल ही में समाप्त हुए विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) चक्र में 22 टेस्ट मैचों की 40 पारियों में शानदार 1,968 रन बनाए। उन्होंने 7 शतक और 7 अर्धशतक लगाए, जिसमें उनका उच्चतम स्कोर 262 रन रहा। इस प्रदर्शन ने उन्हें दुनिया के सर्वश्रेष्ठ टेस्ट बल्लेबाजों की कतार में और मजबूती से खड़ा कर दिया है। जो रूट अपने फॉर्म को भारत के खिलाफ भी जारी रखना चाहेंगे।

रिकी पोंटिंग को छोड़ सकते हैं पीछे
जो रूट अब तक 153 टेस्ट मैच खेल चुके हैं और उनके नाम 13,006 रन हैं। उनकी बल्लेबाज़ी औसत 50.80 है, जिसमें 36 शतक और 65 अर्धशतक शामिल हैं। रूट अब टेस्ट इतिहास में पांचवे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं, लेकिन इस सीरीज में वह रिकी पोंटिंग (13,378 रन) से आगे निकल सकते हैं। इसके लिए उन्हें केवल 373 रन की जरूरत है।
सचिन के रिकॉर्ड तोड़ने का मौका
अगर रूट इस सीरीज में बड़ी पारियां खेलते हैं तो वह टेस्ट क्रिकेट में दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन सकते हैं। ऐसे में सिर्फ सचिन तेंदुलकर उनसे आगे होंगे, जिनके नाम 15,921 रन हैं। वो अगर इससे अधिक रन बनाते हैं तो सचिन के रिकॉर्ड को तोड़ देंगे। भारत के खिलाफ उनका रिकॉर्ड और भी शानदार है। अब तक उन्होंने भारत के खिलाफ 30 टेस्ट मैचों में 2,846 रन बनाए हैं, जिसमें 10 शतक और 11 अर्धशतक शामिल हैं। इस दौरान उनकी बल्लेबाजी औसत 58.08 है और सर्वश्रेष्ठ स्कोर 218 रन रहा है।
राहुल द्रविड़ से निकल सकते हैं आगे
जो रूट WTC इतिहास में 6,000 रन पूरे करने वाले पहले बल्लेबाज भी बन सकते हैं। वे अभी तक 64 टेस्ट में 5,543 रन बना चुके हैं। भारत के खिलाफ इस ऐतिहासिक सीरीज के पांच टेस्ट मैच हेडिंग्ले, एजबेस्टन, लॉर्ड्स, ओल्ड ट्रैफर्ड और द ओवल में खेले जाएंगे। भारत-इंग्लैंड मैचों में कम से कम 1500 रन बनाने वाले बल्लेबाज में जो रूट का औसत 58 है, जो राहुल द्रविड़ के 60 के शानदार औसत से कम है। ऐसे में भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज में वह एक या दो शतक जड़कर द्रविड़ से आगे निकल सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications