VIDEO: सेमीफाइनल का सबसे फनी मोमेंट वायरल, बुमराह के कैच पर साक्षी ने किया डांस, फिर धोनी ने कराया शांत!
IND VS ENG T20 World Cup Final VIDEO: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में भारत ने गत विजेता इंग्लैंड को एक बेहद रोमांचक मुकाबले में 7 रनों से शिकस्त देकर फाइनल का टिकट कटा लिया है। गुरुवार को वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इस हाई-स्कोरिंग मैच में जहां बल्ले और गेंद के बीच कांटे की टक्कर दिखी। वहीं स्टैंड्स में मौजूद पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और उनकी पत्नी साक्षी धोनी के एक वीडियो ने सोशल मीडिया पर सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया।
साक्षी ने लूटी महफिल (IND VS ENG T20 World Cup Final VIDEO)
यह दिलचस्प वाकया इंग्लैंड की पारी के 18वें ओवर में हुआ। जसप्रीत बुमराह ने सैम करन को एक फुल लेंथ गेंद डाली, जिसे बल्लेबाज ने सीधे गेंदबाज की ओर हिट किया। गेंद बुमराह के हाथों में आने से ठीक पहले जमीन पर एक टप्पा खा चुकी थी। हालांकि, स्टेडियम के शोर और उत्साह के बीच साक्षी धोनी इसे 'क्लीन कैच' समझ बैठीं। इसके बाद धोनी ने उन्हें समझाया।

तेजी से वायरल हो रहा वीडियो
साक्षी अपनी सीट से खुशी के मारे उछल पड़ीं और शोर मचाने लगीं। तभी पास बैठे एमएस धोनी ने बड़ी ही शांति से उन्हें शांत रहने का इशारा किया और मुस्कुराते हुए समझाया कि गेंद पहले जमीन पर गिरी थी, इसलिए यह विकेट नहीं है। धोनी का यह कूल अंदाज और साक्षी की मासूमियत का वीडियो अब इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। कमेंटेटर्स ने भी इस पल का लुत्फ उठाते हुए कहा कि माही आज भी खेल की हर बारीकी पर पैनी नजर रखते हैं।
ऐसा रहा मैच का हाल
मैच की शुरुआत इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रुक के टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने के फैसले से हुई। लेकिन संजू सैमसन और शिवम दुबे ने इस फैसले को पूरी तरह गलत साबित कर दिया। संजू सैमसन ने मात्र 42 गेंदों में 89 रनों की आतिशी पारी खेली, जिसमें उन्होंने मैदान के चारों ओर छक्कों की बरसात की। वहीं, शिवम दुबे ने भी 25 गेंदों में 43 रनों का बहुमूल्य योगदान दिया, जिसकी बदौलत भारत ने 20 ओवर में 253 रनों का पहाड़ जैसा स्कोर खड़ा किया।
254 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम ने भी हार नहीं मानी। इंग्लिश बल्लेबाजों ने अंत तक संघर्ष किया और मैच को आखिरी ओवर तक ले गए। एक समय लग रहा था कि मैच भारत के हाथ से फिसल सकता है, लेकिन भारतीय गेंदबाजों ने दबाव के क्षणों में सटीक गेंदबाजी की और इंग्लैंड को लक्ष्य से 7 रन पहले ही रोक दिया।












Click it and Unblock the Notifications