Ind vs Eng: 148 साल में पहली बार हुआ ये कमाल, गिल-पंत की जोड़ी ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

Ind vs Eng Shubman Gill Rishabh Pant: भारत और इंग्लैंड के बीच हेडिंग्ले में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में बल्लेबाजों ने अपनी छाप छोड़ी। कप्तान शुभमन गिल और उपकप्तान ऋषभ पंत ने ऐसी ऐतिहासिक पारियां खेलीं जो टेस्ट क्रिकेट के 148 सालों के इतिहास में पहली बार हुईं। दोनों ने एक ही मैच में अपने-अपने कप्तान और उपकप्तान के रूप में डेब्यू करते हुए शतक जड़ दिए। इससे पहले ऐसा कभी नहीं हुआ था।

शुभमन गिल ने बनाए 147 रन (Ind vs Eng Shubman Gill Rishabh Pant)

शुभमन गिल को कप्तानी रोहित शर्मा के संन्यास के बाद सौंपी गई थी। वह पहली पसंद नहीं थे, लेकिन जब उन्हें मौका मिला तो उन्होंने इस जिम्मेदारी को बखूबी निभाया। उन्होंने पहले टेस्ट में 147 रनों की शानदार पारी खेली। उनकी बल्लेबाजी में जबरदस्त आत्मविश्वास दिखा और एक भी गलत शॉट नजर नहीं आया। गिल इंग्लैंड के गेंदबाजों पर पूरी तरह से हावी नजर आए।

Ind vs Eng 1

ऋषभ पंत ने रचा इतिहास

शुभमन गिल से पहले यशस्वी जायसवाल ने भी अपना शतक पूरा किया था। यह इंग्लैंड के खिलाफ उनका तीसरा टेस्ट शतक था। वहीं ऋषभ पंत ने भी आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी की और टेस्ट करियर का सातवां शतक ठोका। इस पारी के साथ उन्होंने एमएस धोनी का रिकॉर्ड तोड़ दिया और टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले भारतीय विकेटकीपर बन गए।

भारत ने बनाए 471 रन

भारत की टीम फिलहाल मुकाबले में पूरी तरह हावी नजर आ रही है। तीन शतक की मदद से भारत का स्कोर 471 हो गया है। हालांकि, इस मैच में दो खिलाड़ियों के लिए दिन अच्छा नहीं रहा। डेब्यू कर रहे साई सुदर्शन और आठ साल बाद वापसी कर रहे करुण नायर बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। इसके बावजूद गिल, पंत और जायसवाल की पारियों ने टीम इंडिया को मजबूती देने का काम किया।

बल्लेबाजों पर टिकी थी सबकी नजर

इस भारतीय बल्लेबाजी क्रम में अनुभव की कुछ कमी साफ दिखाई दे रही थी। पूर्व कप्तानों विराट कोहली और रोहित शर्मा के हालिया संन्यास के बाद युवा खिलाड़ियों पर बड़ी जिम्मेदारी थी। कोहली नंबर 4 और रोहित ओपनिंग स्लॉट पर लंबे समय तक टीम की रीढ़ रहे हैं। हालांकि यशस्वी जायसवाल और शुभमन गिल टेस्ट क्रिकेट के लिए नए नहीं हैं, लेकिन फिर भी यह चिंता लगातार बनी रही कि क्या ये 'न्यू जेनरेशन' भारतीय सितारे अपने दिग्गजों की जगह भर पाएंगे। उनकी बल्लेबाजी पर सभी की नजरें टिकी थीं कि क्या ये युवा खिलाड़ी बड़े मौकों पर टीम को संभाल सकेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+