IND vs ENG: श्रेयस अय्यर ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, हर्षित राणा ने रचा इतिहास, नागपुर ODI में बने ये कीर्तिमान
IND vs ENG Match Stats: भारतीय टीम ने टी20 सीरीज में जैसे इंग्लैंड को पराजित किया था, उसी तरह की शुरुआत एकदिवसीय सीरीज में की है। टीम इंडिया ने नागपुर में खेले गए पहले मैच को 4 विकेट से अपने नाम किया। भारत ने इस मैच को 10 ओवर पहले ही समाप्त कर दिया।
इंग्लैंड से 249 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम इंडिया ने 6 विकेट खोकर लक्ष्य प्राप्त किया। इंग्लैंड के गेंदबाजों का जलवा नहीं दिखा। मुकाबले के दौरान कई धाकड़ कीर्तिमान भी स्थापित हुए है, उनके बारे में आपको भी जानना चाहिए।

जडेजा का अनोखा कीर्तिमान
रविन्द्र जडेजा पहले ऐसे भारतीय स्पिनर बन गए हैं, जिन्होंने 600 इंटरनेशनल विकेट हासिल करने के अलावा 6000 रन भी बनाए हैं। नागपुर एकदिवसीय मैच में 3 विकेट हासिल करते ही जडेजा ने अपने विकेटों का आंकड़ा 600 तक पहुंचा दिया।
श्रेयस अय्यर ने रचा इतिहास
अय्यर ने फिफ्टी जड़ने के अलावा एक बेहतरीन कीर्तिमान अपने नाम किया। वह नम्बर 4 पर खेलते हुए 50 से ज्यादा के औसत और 100 से ज्यादा के स्ट्राइक रेट से 1000 वनडे रन बनाने वाले वर्ल्ड के पहले बल्लेबाज बन गए। यह एक बड़ा अचीवमेंट है। चौथे स्थान पर यह कीर्तिमान अय्यर और पांचवें स्थान पर डीविलियर्स के नाम है।
श्रेयस अय्यर और गिल का धमाका
श्रेयस अय्यर ने तूफानी अंदाज में खेलते हुए 30 गेंदों में फिफ्टी जमा दी। करियर का 19वां अर्धशतक जमाने वाले श्रेयस अय्यर का इंग्लैंड के खिलाफ पहला अर्धशतक था। शुभमन गिल अपना सैकड़ा जड़ने से चूक गए लेकिन करियर की 13वीं फिफ्टी पूरी की। उन्होंने 87 रन बनाए थे।
हर्षित राणा के नाम अनचाहा रिकॉर्ड
भारत के लिए आज डेब्यू करने वाले हर्षित राणा के नाम एक अनचाहा रिकॉर्ड दर्ज हो गया। उन्होंने डेब्यू मैच के एक ओवर में सबसे ज्यादा रन देने का नेगेटिव भारतीय कीर्तिमान अपने नाम कर लिया। फिल साल्ट के खिलाफ ओवर करते हुए उन्होंने 26 रन खर्च किये थे। हालांकि राणा ने एक बड़ा रिकॉर्ड भी दर्ज किया, वह भारत के लिए टेस्ट, वनडे और टी20 तीनों फॉर्मेट में 3 विकेट लेने का कारनामा किया है। उनसे पहले ऐसा किसी अन्य भारतीय ने नहीं किया था।












Click it and Unblock the Notifications