IND vs ENG: पाकिस्तान कनेक्शन के कारण नहीं मिला इंग्लिश खिलाड़ी को वीजा, जानें क्या है पूरा मामला
India vs England Test Series: भारत दौरे पर पांच टेस्ट मैचों की सीरीज खेलने के लिए इंग्लैंड की टीम आ गई है। कल ही इंग्लिश टीम का प्लेन हैदराबाद लैंड हुआ है। यूएई में ट्रेनिंग कैम्प के बाद इंग्लैंड टीम हैदराबाद आई है। इसका वीडियो भी सामने आया था। एक खिलाड़ी टीम के साथ नहीं आ पाया।
इंग्लैंड का ऑफ़ स्पिनर यूएई में ही रह गया। अनकैप्ड खिलाड़ी का नाम शोएब बशीर है। उनको यूएई में ही रुकना पड़ा है। वीजा मामले की वजह से शोएब को भारत आने में देरी हुई है। यह देखना होगा कि कब तक शोएब बशीर को वीजा मिलेगा और वह भारत ट्रेवल करेंगे।

बशीर को वीजा नहीं मिलने के पीछे भी एक बड़ी वजह है शोएब बशीर के माता-पिता पाकिस्तान से आते हैं। ऐसे में उनको वीजा देने के लिए जरूरी जांच पड़ताल अहम हो जाती है। इस वजह से बशीर को फ़िलहाल वीजा इश्यू नहीं किया जा सका है।
इंग्लिश टीम के कोच ब्रेंडन मैकलम का कहना है कि बशीर के वीजा को लेकर कुछ समस्या थी, उम्मीद है कि वह कल टीम में शामिल जाएंगे। हमें भरोसा है कि इस मामले में बीसीसीआई से मदद मिलेगी। सरकार से भी उम्मीद है कि वे इस मामले को जल्दी ही निपटा लेंगे।
हैदराबाद आने से पहले इंग्लिश टीम ने अबुधाबी में ट्रेनिंग कैम्प किया था। मैकलम के अनुसार बशीर अब भी पहले टेस्ट में खेलने के लिए उपलब्ध हैं। मैकलम का मानना है कि हमारा भी सपोर्ट इस खिलाड़ी के साथ है, वह इस समय अकेला नहीं है। चीजें सुलझ जाएंगी।
गौरतलब है कि इंग्लैंड टीम के तूफानी बल्लेबाज हैरी ब्रूक ने निजी कारणों से भारत दौरा छोड़ने का ऐलान किया था। उनको वापस इंग्लैंड भेजा गया है। उनकी जगह टीम में डैन लॉरेंस को शामिल किया गया है। लॉरेंस पिछले भारत दौरे पर भी इंग्लैंड टीम के साथ थे।












Click it and Unblock the Notifications