IND vs ENG: रिकॉर्ड बुक हिलाने को तैयार रोहित शर्मा, इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज में बनाएंगे धांसू कीर्तिमान
IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के बाद एकदिवसीय सीरीज का नम्बर है। टीम इंडिया इस सीरीज में चैम्पियंस ट्रॉफी में तैयारी के हिसाब से उतरेगी। सीनियर प्लेयर्स अब वापस आ रहे हैं। रोहित शर्मा इस टीम की कप्तानी करते हुए नजर आने वाले हैं।
उनके अलावा विराट कोहली, रविन्द्र जडेजा जैसे प्लेयर्स भी होंगे। इस तरह भारतीय टीम के दिग्गज खिलाड़ियों का जलवा दिखेगा। रोहित शर्मा इस सीरीज में एक धाकड़ रिकॉर्ड के काफी करीब हैं। वह इसे हासिल करते हुए इतिहास में खुद का नाम दर्ज करा लेंगे।

रोहित शर्मा ने एकदिवसीय क्रिकेट में 10 हजार से ज्यादा रन बनाए हैं। इस मामले में वह पहले से ही दिग्गज भारतीयों की लिस्ट में शामिल हैं। इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में उनके पास इतिहास रचने के लिए तीन मुकाबले हैं और वह ऐसा कर सकते हैं।
एकदिवसीय क्रिकेट में रोहित शर्मा को 11 हजार रनों का आंकड़ा हासिल करने के लिए महज 134 रनों की दरकार है। वह पहले मैच में शतक जड़कर भी इसे हासिल कर सकते हैं। इसके अलावा एक शतक और एक अर्धशतक मारकर भी इस कीर्तिमान को प्राप्त किया जा सकता है।
IND vs ENG: रोहित शर्मा के आंकड़े
265 मैचों की 257 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए भारतीय कप्तान ने कुल 10866 रनों का आंकड़ा प्राप्त किया है। इस दौरान उनके बल्ले से 31 शतक आए हैं। भारत की तरफ से सबसे ज्यादा वनडे शतक जमाने के मामले में रोहित शर्मा का तीसरा स्थान है। दुनिया भर के प्लेयर्स के बीच तुलना में भी वह तीसरे स्थान पर हैं। पहले नम्बर पर विराट कोहली और दूसरे स्थान पर सचिन तेंदुलकर हैं।
IND vs ENG: पहला मैच कहाँ होगा
भारत और इंग्लैंड के बीच तीन एकदिवसीय मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला नागपुर में खेला जाएगा। यह मैच गुरुवार को होगा। पिछले साल भारत ने महज तीन की एकदिवसीय मैच खेले थे। श्रीलंका दौरे पर हुए उन मैचों में भारत को दो में हार झेलनी पड़ी और एक मैच टाई रहा।












Click it and Unblock the Notifications