IND vs ENG: धर्मशाला में धमाका कर रोहित शर्मा ने रचा इतिहास, छक्कों का टॉप रिकॉर्ड किया अपने नाम

IND vs ENG: रोहित शर्मा ने इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में एक शतक और एक फिफ्टी जड़कर टीम इंडिया के लिए अच्छा काम किया है। इसके अलावा वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के दौरान उनका बल्ला चला है। इस मामले में उन्होंने एक ऐसा रिकॉर्ड बनाया है, जो किसी भी भारतीय के नाम नहीं है।

धर्मशाला में पांचवें टेस्ट मैच के दौरान खेलते हुए रोहित शर्मा ने छक्कों के मामले में एक बेहतरीन आंकड़ा हासिल कर लिया है। रोहित शर्मा ने वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप में अपना 50वां छक्का जमा दिया। इस मामले में वह टॉप भारतीय क्रिकेटर बन गए हैं।

ind vs eng
Photo Credit: BCCI

भारत की तरफ से अब तक टेस्ट चैम्पियनशिप में किसी भी बल्लेबाज ने छक्कों का अर्धशतक नहीं लगाया है। रोहित शर्मा ऐसा करने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। ओवरऑल टैली को देखा जाए, तो रोहित शर्मा दूसरे ऐसे बल्लेबाज हैं जिन्होंने वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप में 50 छक्के जड़े हैं। यहाँ तीनों सीजन के आंकड़े शामिल हैं।

रोहित शर्मा ने 32वें मुकाबला में अपने छक्कों का आंकड़ा 50 तक पहुंचा दिया पहले नम्बर पर बने स्टोक्स हैं। स्टोक्स ने 45 मैचों में कुल 78 छक्के जड़े हैं। वर्ल्ड क्रिकेट में अब तक टेस्ट चैम्पियनशिप में सिर्फ 2 ही बल्लेबाज 50 छक्कों का आंकड़ा हासिल कर पाए हैं।

भारतीय टीम के तूफानी बल्लेबाज ऋषभ पन्त के नाम टेस्ट चैम्पियनशिप में कुल 38 छक्के हैं। अगर एक्सीडेंट नहीं हुआ होता तो उनके छक्कों का आंकड़ा और ज्यादा आगे जाता। शायद वह बेन स्टोक्स को भी पीछे छोड़ते हुए आगे निकल जाते।

धर्मशाला टेस्ट मैच में भारतीय टीम के गेंदबाजों ने धमाकेदार गेंदबाजी का प्रदर्शन करते हुए इंग्लैंड को चारों खाने चित कर दिया। टीम इंडिया ने इंग्लैंड को 218 रनों के कुल स्कोर पर आउट कर दिया। भारत के लिए कुलदीप यादव ने 5 विकेट अपने नाम किये। उनके अलावा 100वां टेस्ट खेल रहे रविचंद्रन अश्विन ने 4 विकेट अपने नाम किये। जवाब में खेलते हुए भारत ने अच्छी शुरुआत की, जायसवाल 57 रन बनाकर आउट हुए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+