ऋषभ पंत के निशाने पर विराट कोहली, दूसरे टेस्ट में रच सकते हैं इतिहास, रिकॉर्ड तोड़ मचा देंगे खलबली?

IND vs ENG: शुभमन गिल की लीडरशिप में भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की सीरीज में पहला मुकाबला हारने के बाद दूसरे मैच में उतरने की तैयार कर रही है। भारतीय टीम जमकर अभ्यास सेशन में हिस्सा ले रही है और इस बार इंग्लैंड को धूल चटाने का प्रयास करेगी। 2 जुलाई से दूसरा टेस्ट है।

दोनों टीमों के प्रमुख खिलाड़ी शुभमन गिल, जो रूट, जसप्रीत बुमराह, ऋषभ पंत और यशस्वी जायसवाल इस बहुप्रतीक्षित मुकाबले में बड़े मील के पत्थर छूने के इरादे से मैदान में उतरेंगे। ऋषभ पंत ने पिछले मुकाबला में धांसू खेल का प्रदर्शन किया था।

ind vs eng

लीड्स टेस्ट मैच की दोनों पारियों में पंत के बल्ले ने आग उगलने का काम किया था। उन्होंने जमकर बैटिंग करते हुए इंग्लिश टीम के गेंदबाजों को धो दिया था। हालांकि टीम इंडिया की गेंदबाजी के कारण हार मिली। दूसरे टेस्ट मैच में विराट कोहली का एक बड़ा कीर्तिमान पंत के निशाने पर रहेगा।

टेस्ट क्रिकेट में विराट कोहली ने इंग्लैंड के खिलाफ 5 शतकीय पारियां खेली हैं और पंत अब उनको पछाड़ने के करीब बढ़ते जा रहे हैं। एक शतक से पंत लिस्ट में ऊपर आ जाएंगे और कोहली का कीर्तिमान ध्वस्त हो जाएगा। जिस तरह की फॉर्म फ़िलहाल पंत की दिख रही है, वह इस रिकॉर्ड को तोड़ सकते हैं। फ़िलहाल पंत और कोहली दोनों के 5-5 शतक हैं।

IND vs ENG: पंत बना सकते हैं रिकॉर्ड

अगर ऋषभ पंत एजबेस्टन टेस्ट में एक और शतक लगाते हैं, तो वह विराट कोहली को पीछे छोड़ देंगे और इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज़ों की सूची में मोहम्मद अज़हरुद्दीन की बराबरी कर लेंगे। हालांकि इस सूची में सबसे ऊपर सचिन तेंदुलकर और राहुल द्रविड़ हैं, जिन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ 7-7 शतक जमाए हैं।

IND vs ENG: रूट इतिहास रचने के करीब

उधर इंग्लिश बल्लेबाज जो रूट भी ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करने के बेहद करीब हैं। भारत के विरुद्ध रूट ने कुल 2927 रन बनाए हैं। अगर वह 73 रन और बनाते हैं, तो 3000 का आंकड़ा हासिल कर लेंगे। दोनों देशों से इस आंकड़े तक पहुंचने वाले पहले खिलाड़ी बन जाएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+