ऋषभ पंत के तूफ़ान में उड़ेगा वीरेंद्र सहवाग का बड़ा कीर्तिमान, सिर्फ 3 शॉट में बन जाएंगे टॉप बल्लेबाज

IND vs ENG: भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने पांच टेस्ट मैचों की सीरीज में अब तक खेले गए मैचों में प्रभावित करने का काम किया है। ऋषभ पंत के बल्ले से रन आए हैं और इंग्लैंड के गेंदबाजों का धुआं भी निकला है। पंत मैनचेस्टर टेस्ट में एक बड़ा कीर्तिमान बनाने के करीब हैं।

सहवाग भारतीय टीम के लिए टेस्ट में भी तूफानी बैटिंग किया करते थे और पंत भी कुछ उसी अंदाज में खेलते हैं, हालांकि वह मिडिल ऑर्डर में खेलते हैं। वीरेंद्र सहवाग का एक बड़ा रिकॉर्ड अब ऋषभ पंत के निशाने पर आ गया है, सहवाग से काफी कम मैचों में पंत यहां तक पहुंच गए हैं।

ind vs eng

पंत अब भारत के लिए टेस्ट में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले बल्लेबाज बन सकते हैं और वह महज तीन शॉट में ही यह कमाल कर सकते हैं। पंत को सहवाग की बराबरी करने के लिए 3 छक्कों की आवश्यकता है। उनसे आगे जाने के लिए 4 छक्कों की दरकार है।

IND vs ENG: पंत तोड़ेंगे रिकॉर्ड?

सहवाग ने अपने टेस्ट क्रिकेट में खेले गए 104 मैचों में 91 छक्के जमाए थे। पंत इस क्रम में 88 छक्के जड़कर दूसरे स्थान पर हैं और उन्होंने महज 46 टेस्ट में ही यह कमाल कर दिखाया है। रोहित शर्मा के नाम भी कुल 88 छक्के हैं, उन्होंने अब टेस्ट से रिटायरमेंट ले लिया है।

इंग्लैंड के खिलाफ मौजूदा सीरीज में ऋषभ पंत का बल्ला जमकर चला है, वह दो शतक जड़ने में सफल रहे हैं और 400 से ज्यादा रन बना चुके हैं। उनकी फॉर्म भारतीय टीम के लिए अच्छा संकेत है। इसे देखते हुए कहा जा सकता है कि ओल्ड ट्रेफर्ड में सहवाग का कीर्तिमान ध्वस्त हो जाएगा।

IND vs ENG: कीपिंग को लेकर स्थिति साफ नहीं

लॉर्ड्स में पंत की ऊँगली में चोट लगी थी, ऐसे में उनके कीपिंग करने को लेकर स्थिति साफ़ नहीं हो पाई है लेकिन वह बतौर बल्लेबाज जरुर खेलेंगे। अगर वह कीपिंग नहीं करते हैं, तो उस स्थिति से निपटने के लिए टीम इंडिया में केएल राहुल मौजूद हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+