IND vs ENG: ऋषभ पंत की चोट ने बढ़ाई भारतीय टीम की चिंता, लगातार दूसरे दिन बाहर, इस खिलाड़ी को मिला मौका!
IND vs ENG, Rishabh Pant: भारत और इंग्लैंड के बीच लॉर्ड्स में जारी तीसरे टेस्ट मैच के दौरान टीम इंडिया को एक बड़ा झटका लगा। उप-कप्तान और विकेटकीपर बल्लेबाज़ ऋषभ पंत अपनी बाईं हाथ की उंगली में चोट के कारण दूसरे दिन भी मैदान से बाहर रहेंगे। उनकी जगह ध्रुव जुरेल विकेट के पीछे जिम्मेदारी निभा रहे हैं। पहले दो टेस्ट में ऋषभ पंत ने टीम में अहम भूमिका निभाई थी।
जसप्रीत बुमराह की एक गेंद पर लगी चोट (IND vs ENG, Rishabh Pant)
यह घटना पहले दिन के दूसरे सेशन में हुई, जब जसप्रीत बुमराह की एक गेंद लेग साइड में जा रही थी। पंत ने गेंद को रोकने के लिए डाइव लगाई और उसी दौरान उनकी उंगली चोटिल हो गई। दर्द से कराहते पंत को फिजियो ने तुरंत मैदान पर देखा, लेकिन थोड़ी देर बाद उन्हें मैदान छोड़कर बाहर जाना पड़ा। जिसके बाद मैच के दूसरे दिन भी वह विकेटकीपिंग के लिए मैदान में नहीं उतर सके।

बीसीसीआई ने जारी की अपडेट
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने इस मामले में अपडेट जारी करते हुए कहा कि टीम इंडिया के उप-कप्तान ऋषभ पंत की बाईं उंगली पर चोट लगी है। पंत फिलहाल दूसरे दिन के खेल से बाहर हो गए हैं। उन्हें मेडिकल टीम की निगरानी में रखा गया है और फिलहाल ध्रुव जुरेल विकेटकीपिंग कर रहे हैं। लेकिन पंत का कोई रिप्लेसमेंट खिलाड़ी प्लेइंग इलेवन में मौजूद नहीं है।
ध्रुव जुरेल ने संभाली जगह
ध्रुव जुरेल फिलहाल फील्डिंग कर रहे हैं, लेकिन वे इस टेस्ट मैच का हिस्सा नहीं हैं। यानी अगर पंत बल्लेबाज़ी नहीं कर पाए, तो भारत की बैटिंग लाइनअप कमजोर हो जाएगी। पंत की गैरमौजूदगी से टीम इंडिया की रणनीति पर असर पड़ सकता है। पंत के हाथ में चोट होना आने वाले दिनों के लिए भी चिंता का विषय बन सकता है, खासकर अगर चोट गंभीर निकली। क्योंकि भारत को अभी इस दौरे पर दो टेस्ट और खेलने हैं।
पंत इस समय जबरदस्त फॉर्म में हैं। उन्होंने पहले टेस्ट की दोनों पारियों में शानदार शतक जड़ा था और दूसरे टेस्ट में भी एक अर्धशतक लगाया था। ऐसे में अगर पंत बल्लेबाज़ी नहीं कर पाते हैं, तो यह टीम इंडिया के लिए बहुत बड़ा झटका होगा।












Click it and Unblock the Notifications