IND vs ENG: रविन्द्र जडेजा ने मचाया इंटरनेशनल क्रिकेट में तहलका, अनोखा रिकॉर्ड बनाकर रचा इतिहास

IND vs ENG: रविन्द्र जडेजा भारतीय क्रिकेट के इतिहास में आए बेहतरीन स्पिनरों में से एक हैं। कई बार उन्होंने अपनी धांसू गेंदबाजी से टीम इंडिया को मैच जिताए हैं और रिकॉर्ड बुक में भी नाम शामिल किया है। एक बार फिर से जडेजा ने कुछ ऐसा ही काम किया है।

इंग्लैंड के खिलाफ नागपुर एकदिवसीय मैच में सर जडेजा ने अपनी गेंदबाजी से तहलका मचाने का काम किया और इंग्लिश बल्लेबाजों को क्रीज पर टिकने का कोई मौका नहीं दिया। गेंदबाजी में मिश्रण करते हुए सर जडेजा ने इंग्लैंड के बैटिंग क्रम को ध्वस्त कर दिया।

ind vs eng

उन्होंने इस मैच में 3 विकेट अपने नाम किये और इंटरनेशनल क्रिकेट की एक बड़ी उपलब्धि भी हासिल कर ली। रविन्द्र जडेजा अब इंटरनेशनल क्रिकेट में अपने 600 विकेटों का आंकड़ा पूरा कर चुके हैं। इस कीर्तिमान को हासिल करने के लिए उनको महज 3 शिकार ही करने थे।

विकेटों और रनों का एक अनोखा रिकॉर्ड जडेजा ने अपने नाम कर लिया है। वह ऐसा करने वाले पहले भारतीय स्पिनर बन गए हैं। बतौर ऑल राउंडर खेलने वाले इस धांसू खिलाड़ी ने खुद को बैटिंग में भी कई बार साबित किया है। इसी वजह से ऑल राउंडर के रूप में कीर्तिमान हासिल हुआ है।

IND vs ENG: जडेजा के नाम अनोखा रिकॉर्ड

जडेजा के नाम इंटरनेशनल क्रिकेट में 6000 रन भी हैं। अब 600 विकेट भी दर्ज हो गए हैं। वह ऐसा करने वाले पहले भारतीय स्पिनर बन गए हैं। टीम इंडिया के लिए तीनों प्रारूप में खेलते हुए उन्होंने यह आंकड़ा प्राप्त किया है। उनकी उपलब्धि कहीं से भी कम नहीं आंकी जा सकती।

IND vs ENG: इंग्लैंड की बैटिंग हुई ध्वस्त

इंग्लैंड की टीम नागपुर एकदिवसीय मैच में बैटिंग में खास नहीं कर पाई और 248 रनों के कुल स्कोर पर आउट होकर पवेलियन चली गई। हालांकि बटलर और बेथल क्रीज पर टिके थे, दोनों के बल्ले से अर्धशतकीय पारियां देखने को मिली।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+