IND vs ENG Playing 11: फिटनेस और फॉर्म ने बढ़ाई भारत की चिंता, आखिरी टेस्ट से बाहर होंगे ये चार दिग्गज!
IND vs ENG Playing 11: भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का आखिरी मुकाबला 31 जुलाई से लंदन के ओवल स्टेडियम में खेला जाएगा। ये मुकाबला बेहद अहम माना जा रहा है, लेकिन इससे पहले टीम इंडिया को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस टेस्ट मैच के लिए भारतीय टीम में कई बड़े बदलाव किए जा सकते हैं।
भारतीय टीम में होंगे चार बदलाव (IND vs ENG Playing 11)
सूत्रों के मुताबिक करुण नायर, प्रसिद्ध कृष्णा, आकाश दीप और विकेटकीपर बल्लेबाज़ ध्रुव जुरेल को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया जा सकता है। वहीं, अनुभवी खिलाड़ी जसप्रीत बुमराह, ऋषभ पंत, शार्दूल ठाकुर और अंशुल कांबोज को बाहर बैठना पड़ सकता है। भारतीय टीम ये बदलाव खिलाड़ियों की फिटनेस और फॉर्म को देखते हुए कर सकती है।

बुमराह का बाहर होना बड़ा झटका
बुमराह का बाहर होना गेंदबाज़ी यूनिट के लिए बड़ा झटका हो सकता है, लेकिन उन्हें आराम देने का फैसला लिया गया है ताकि वह आने वाले सीरीज़ के लिए पूरी तरह फिट रह सकें। ऋषभ पंत भी अभी पूरी तरह फिट नहीं हैं, जिससे ध्रुव जुरेल को टेस्ट डेब्यू करने का मौका मिल सकता है। पंत को चौथे टेस्ट के पहले दिन पैर में चोट लग गई थी। वहीं, आकाश दीप और प्रसिद्ध कृष्णा की तेज गेंदबाज़ी टीम को नई धार दे सकती है।
करुण नायर की वापसी तय
करुण नायर को इस सीरीज के शुरुआत मुकाबलों में मौका मिला था। लेकिन वह उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सके थे। लेकिन खिलाड़ियों के चोटिल होने के बाद उन्हें एक बार फिर मौका दिया जा सकता है। देखना दिलचस्प होगा कि कोच गौतम गंभीर और कप्तान शुभमन गिल इन बदलावों के साथ किस तरह रणनीति बनाते हैं। भारत के लिए यह मुकाबला जीतना बेहद जरूरी है।
दूसरी ओर मौसम भी इस मैच में बड़ी भूमिका निभा सकता है। पहले दिन बारिश की संभावना ज़्यादा बताई जा रही है, जिससे टॉस जीतने वाली टीम की रणनीति प्रभावित हो सकती है।












Click it and Unblock the Notifications