IND vs ENG: रोहित शर्मा ने रच दिया इतिहास, इस रिकॉर्ड के साथ कोहली-सचिन के क्लब में शामिल

IND vs ENG, Rohit Sharma: भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा इस समय बेहतरीन फॉर्म में चल रहे हैं। रिकॉर्ड उनके खाते में जुड़ते चले जाते हैं और उनका ध्यान भी नहीं रहता है। इंग्लैंड के खिलाफ लखनऊ में वर्ल्ड कप मुकाबले के दौरान भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला है और वह एक खास क्लब में शामिल हो गए।

भारतीय कप्तान ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए फिफ्टी जमा दी। इस वर्ल्ड कप में यह उनका दूसरा अर्धशतक है। एक शतक भी उनके बल्ले से आया है। इस बीच इंटरनेशनल क्रिकेट में उनके नाम एक अनोखा कीर्तिमान दर्ज हुआ है। कुछ भारतीयों के नाम पहले से यह रिकॉर्ड था।

rohit sharma

रोहित शर्मा ने 47 रन बनाते ही इंटरनेशनल क्रिकेट में अपने 18000 रन पूरे कर दिए। सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली, गांगुली और द्रविड़ जैसे दिग्गजों का नाम इस लिस्ट में पहले से ही था। अब रोहित शर्मा ने भी अपना नाम इस ख़ास क्लब में शामिल करवा लिया है।

टीम इंडिया के तीन विकेट जल्दी गिरने के बाद रोहित शर्मा ने क्रीज पर टिककर बल्लेबाजी की और अर्धशतक जड़ने के अलावा राहुल के साथ टीम का स्कोर भी आगे बढ़ाया। उनके बल्ले से कमजोर गेंदों पर कुछ अच्छे शॉट भी देखने को मिले और गेंद दर्शकों में जाकर भी गिरी।

रोहित शर्मा ने वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा 50+रन बनाने के मामले में दूसरा स्थान हासिल कर लिया। उन्होंने 12 बार ऐसा किया है और 23 पारियों का सहारा लिया। उनके अलावा महान सचिन तेंदुलकर ने 44 पारियां खेलकर 21 बार ऐसा किया था। कोहली ने 12 बार फिफ्टी प्लस स्कोर के लिए कुल 32 पारियां खेली हैं। उनके बाद शाकिब अल हसन और संगकारा का नाम आता है।

इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी करने के लिए आमंत्रित किया था। इसके बाद टीम इंडिया को गिल, कोहली और अय्यर के रूप में तीन झटके लगे। कठिन परिस्थिति में राहुल और रोहित ने टीम को संभाला। रोहित शर्मा भारत की तरफ से इस वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं, इस मामले में उन्होंने कोहली को पीछे छोड़ दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+