IND vs ENG: कब और कहां खेला जाएगा भारत-इंग्लैंड के बीच पहला टी20 मुकाबला?
IND vs ENG 1st T20: ऑस्ट्रेलिया दौरे पर टीम इंडिया का प्रदर्शन बेहद निराश करने वाला रहा है। भारतीय टीम को पांच टेस्ट मैचों की सीरीज में पराजय का सामना करना पड़ा है। सिडनी टेस्ट में हार के साथ ही टीम इंडिया वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल मैच से भी बाहर हो गई।
3-1 से ऑस्ट्रेलिया में पराजय का सामना करने के बाद अब टीम इंडिया का घरेलू सीजन शुरू होने वाला है। घरेलू सरजमीं पर भारतीय टीम को इंग्लैंड के खिलाफ सफेद गेंद सीरीज खेलनी है। सफेद गेंद सीरीज के दोनों फॉर्मेट में पहले टी20 सीरीज खेली जानी है।

सूर्यकुमार यादव की अगुवाई में भारतीय टीम इस सीरीज में अपना पूरा दमखम लगाने के लिए तैयार होगी। टीम इंडिया ने सफेद गेंद क्रिकेट में अपनी अंतिम सीरीज दक्षिण अफ्रीका में खेली थी और जीत भी दर्ज की थी। इंग्लैंड के लिए भारत में आकर जीत दर्ज कर पाना आसान काम नहीं होगा।
IND vs ENG सीरीज का पहला टी20 कब होगा
टी20 सीरीज शुरू होने में अभी कुछ समय है। टीम इंडिया के पास तैयारी करने के लिए पर्याप्त मौका है। इंग्लैंड ने अपनी टीम की घोषणा कर दी है। ऐसे में टीम इंडिया की घोषणा बाकी है। इस सीरीज में कुल पांच मैच होंगे और पहला मुकाबला 22 जनवरी को कोलकाता में खेला जाएगा।
IND vs ENG सीरीज का पहला टी20 कहां होगा
जनवरी के महीने में उत्तर भारत में तो ठण्ड का कहर होता है, इस स्थिति को देखते हुए मैच ऐसी जगह आयोजित कराने का फैसला लिया गया है, जहाँ सर्दी का प्रकोप ज्यादा नहीं हो। पहला टी20 मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डंस स्टेडियम में खेला जाएगा। भारतीय समय के अनुसार यह मैच शाम 7 बजे शुरू हो जाएगा।
दोनों टीमों के लिए अहम सीरीज
भारत और इंग्लैंड दोनों ही टीमों के लिए सीरीज अहम है क्योंकि फरवरी में ही चैम्पियंस ट्रॉफी खेली जानी है। टीम इंडिया के मुकाबले यूएई में खेले जाएंगे। भारतीय टीम पाकिस्तान में खेलने नहीं जाएगी। इंग्लैंड की टीम भारत में खेलने के बाद सीधा पाकिस्तान जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications