IND vs ENG: कब और कहां होगा भारत-इंग्लैंड के बीच फाइनल ODI मुकाबला?
IND vs ENG 3rd ODI: भारत और इंग्लैंड के बीच रविवार को कटक में खेला गया मुकाबला धमाकेदार हुआ। रोहित शर्मा का बल्ला इस मैच में जमकर चला और एक शानदार शतकीय पारी देखने को मिली। टीम इंडिया ने इस मैच में 300 से ज्यादा रनों का टारगेट हासिल कर लिया।
टीम इंडिया ने मुकाबला जीतने के साथ ही सीरीज अपने नाम कर ली और अब इंग्लैंड के लिए यहाँ ज्यादा कुछ नहीं बचा है। तीन में से दो मैचों में टीम इंडिया ने जीत दर्ज कर ली। फ़िलहाल इस सीरीज में एक मुकाबला बचा हुआ है लेकिन भारत को इससे फर्क नहीं पड़ने वाला है।

तीसरे और अंतिम वनडे मैच में जीत दर्ज करते हुए टीम इंडिया चैम्पियंस ट्रॉफी में ऊंचे मनोबल के साथ जाना चाहेगी। इंग्लैंड की टीम के लिए तीसरा एकदिवसीय मुकाबला भी आसान नहीं होने वाला है। टीम इंडिया की फॉर्म देखते हुए वहां भी परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
IND vs ENG: भारत-इंग्लैंड तीसरा वनडे कब होगा?
दोनों टीमों के बीच एकदिवसीय सीरीज का तीसरा और अंतिम मुकाबला ज्यादा दिनों के गैप पर नहीं है। दो ही दिनों का गैप रखा गया था। बुधवार को भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा और अंतिम एकदिवसीय मुकाबला खेला जाएगा। यानी यह मैच 12 फरवरी के दिन खेला जाना है।
IND vs ENG: भारत-इंग्लैंड तीसरा वनडे कहां होगा?
यह मुकाबला ऐसे स्टेडियम में खेला जाएगा, जहाँ भारतीय टीम के लिए बुरी यादें जुड़ी हुई हैं। टीम इंडिया के फैन्स और प्लेयर्स सभी को रोना पड़ा था। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में यह मुकाबला खेला जाएगा। भारतीय टीम को यहाँ 2023 वर्ल्ड कप फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने पराजित किया था। इस तरह भारत के लिए यहाँ यादें अच्छी नहीं रही हैं।
कैसा रहा है अब तक रिकॉर्ड
अहमदाबाद का सरदार पटेल स्टेडियम ही नया बनने के बाद नरेंद्र मोदी स्टेडियम हो गया। इस स्टेडियम में भारतीय टीम ने कुल 20 मुकाबले खेले हैं। टीम इंडिया को 11 मैचों में जीत मिली है और 9 मुकाबलों में हार का सामना भी करना पड़ा है।












Click it and Unblock the Notifications