IND vs ENG: बूम-बूम बुमराह ने 'नवाबों के शहर' में गेंद से मचाया तलहका, बल्लेबाज हुआ हक्का-बक्का

India vs England, 29th Match: लखनऊ यानी कि नवाबों के शहर में भारतीय टीम के गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने अपनी गेंदबाजी से तहलका मचा दिया है। लखनऊ के इकाना स्टेडियम में इंग्लैंड के खिलाफ भारतीय टीम 229 रनों के लक्ष्य को बचाने की कोशिश कर रही है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 50 ओवर में 9 विकेट को कर 229 रन बनाए थे।

बुमराह ने बदला मैच: इस लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड ने संभली हुई शुरुआत की। डेविड मालन और जॉनी बेयरस्टो ने काफी संभल कर बल्लेबाजी की। पिच गेंदबाजों के लिए मददगार है। ऐसे में इंग्लैंड के बल्लेबाज किसी भी तरह का रिस्क नहीं लेना चाह रहे थे। लेकिन भारतीय पारी के पांचवें ओवर में जसप्रीत बुमराह ने एक ही ओवर में दो सफलता दिलाकर मैच को एक बार फिर से रोमांचक बना दिया है। जसप्रीत बुमराह ने पहले डेविड मालन और फिर जो रूट को आउट किया।

India vs England 1

एक ही ओवर में झटके दो विकेट: जसप्रीत बुमराह की गेंद पर डेविड मालन शॉट लगाने के चक्कर में कट एंड बोल्ड हो गए। वहीं अगली गेंद पर जो रूट स्टंप के सामने पाए गए और एलबीडब्ल्यू आउट हो गए। जो रूट ने हालांकि रिव्यू लिया लेकिन रिव्यू भारत के पक्ष में गया। एलबीडब्ल्यू आउट होकर पवेलियन लौटते समय जो रूट नाखुश नजर आ रहे थे। भारतीय टीम ने 30 के स्कोर पर इंग्लैंड के दो बल्लेबाजों को पवेलियन भेज कर मैच में एक बार फिर से वापसी कर ली है।

भारतीय टॉप ऑर्डर नाकाम: इससे पहले टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत की शुरुआत खराब रही थी। भारतीय टीम ने 40 रन के अंदर ही तीन बल्लेबाजों का विकेट गंवा दिया था। शुभमन गिल, विराट कोहली और श्रेयस अय्यर बिना कोई बड़ा स्कोर बनाए ही पवेलियन लौट गए। वर्ल्ड कप के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ जब कोहली बिना खाता खोले ही पवेलियन लौटे।

वहीं अय्यर एक बार फिर शॉर्ट बॉल पर गलत शॉट खेल कर अपना विकेट गंवा बैठे। हालांकि, कप्तान रोहित शर्मा और केएल राहुल ने टीम को संभाला और चौथे विकेट के लिए 91 रनों की साझेदारी की। इन दोनों की बदौलत ही भारतीय टीम सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचने में कामयाबी रही। राहुल ने 58 गेंद में तीन चौके की मदद से 39 रन बनाए लेकिन वह फिर आउट हो गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+