IND vs ENG: भारतीय टीम ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, इंग्लैंड को हराकर टेस्ट इतिहास की सबसे बड़ी जीत दर्ज की

India vs England Only Test: भारतीय महिला क्रिकेट के लिए आज का दिन काफी ऐतिहासिक है। टीम इंडिया ने वर्ल्ड रिकॉर्ड कायम कर दिया है। टीम इंडिया ने मुंबई में खेले गए एकमात्र टेस्ट मैच के तीसरे दिन बड़े अंतर से जीत दर्ज करते हुए इतिहास रच दिया। भारतीय टीम ने महिला क्रिकेट में सबसे बड़ी टेस्ट जीत दर्ज की है।

इंग्लैंड की टीम को भारत ने 347 रनों के विशाल अंतर से पराजित कर दिया। भारतीय टीम के खिलाफ इंग्लैंड की टीम 479 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए महज 131 रनों के स्कोर पर ही आउट हो गई। इस तरह इंग्लिश टीम को एक शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा।

india vs england

दूसरी पारी में इंग्लैंड के लिए कप्तान हीदर नाईट ने सबसे ज्यादा रन बनाए। उन्होंने 21 रन बनाये। अन्य सभी बल्लेबाजों का बल्ला खामोश ही रहा और टीम 131 के कुल स्कोर पर आउट हो गई। भारतीय टीम के लिए एक बार फिर से दीप्ति शर्मा का जादू चला। दीप्ति ने कुल 4 विकेट अपने नाम किये। पहली पारी में भी दीप्ति ने 5 विकेट अपने नाम किये थे।

पहली पारी में टीम इंडिया ने 428 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा किया था। भारतीय टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज का नामस शुभा सतीश था, वह 69 रनों की पारी खेलकर आउट हुईं। उनके अलावा रोड्रिग्स, यास्तिका भाटिया और दीप्ति शर्मा ने भी अर्धशतक जमाए।

पहली पारी में इंग्लिश टीम 136 रनों के मामूली स्कोर पर ही सिमट गई थी। नताली सीवर ने सबसे ज्यादा 59 रनों की पारी खेली थी। इसके बाद टीम इंडिया ने बड़ी बढ़त हासिल की और दूसरी पारी में भी बल्लेबाजी करने का फैसला लेते हुए इंग्लैंड को फॉलोऑन नहीं दिया। भारत ने दूसरी पारी 6 विकेट पर 186 रनों के स्कोर पर घोषित कर दी और इंग्लैंड को बड़ा लक्ष्य देते हुए 347 रनों की रिकॉर्ड जीत हासिल की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+