IND vs ENG: भारत के इस खिलाड़ी का करियर है अब खत्म, इंग्लैंड से आते ही हो जाएगी टीम से छुट्टी
IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के दौरान भारत के कुछ बल्लेबाजों ने अपना कार्य बखूबी किया है। कुछ खिलाड़ी अपना जलवा दिखा पाने में नाकाम भी रहे हैं। तीन टेस्ट के बाद टीम इंडिया 1-2 से पीछे चल रही है। ऐसे में टीम इंडिया के ऊपर चौथे टेस्ट में दबाव रहने वाला है।
भारतीय टीम चौथे टेस्ट में अगर हार जाती है, तो अंतिम मैच में किसी नतीजे का कोई असर नहीं पड़ने वाला है। भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन में बदलाव भी देखने को मिल सकता है। सीरीज में एक खिलाड़ी ऐसा रहा है, जिसकी अब टीम इंडिया से छुट्टी हो सकती है।

अगर ओल्ड ट्रेफर्ड टेस्ट में मौका मिलने पर यह खिलाड़ी फ्लॉप रहता है, तो फिर टीम इंडिया में जगह नहीं मिलेगी। अगर प्लेइंग इलेवन से बाहर किया जाएगा, तब भी आने वाले समय में टीम में वापसी शायद ही हो पाएगी क्योंकि इंग्लैंड में प्रदर्शन ही कुछ ऐसा रहा है।
IND vs ENG: एक खिलाड़ी का करियर समाप्त
आठ साल बाद वापसी करने वाले करुण नायर का खराब दौर चल रहा है और आने वाले समय में उनकी छुट्टी हो सकती है। अगर वह टीम इंडिया से बाहर किये जाते हैं, तो उनका करियर भी समाप्त हो जाएगा। फिर से वापसी करने का मौका उनको नहीं मिलने वाला है। इंग्लैंड में खेले गए तीन मैचों में वह एक फिफ्टी तक नहीं लगा पाए। उनको नंबर तीन पर बैटिंग कराई गई है।
IND vs ENG: छह पारियों में फ्लॉप
इंग्लैंड में खेले गए तीन मैचों में नायर का बेस्ट स्कोर 40 रन रहा है। छह पारियों में नायर के बल्ले से कुल 131 रन नायर के बल्ले से आए हैं। एक बार तो वह खाता भी नहीं खोल पाए थे। तीन मैचों के बाद अब उनकी जगह पर सवाल भी खड़े हो रहे हैं और अन्य खिलाड़ियों को मौका देने की बातें उठ रही है।
नायर की जगह लेने के लिए इंग्लैंड में अभिमन्यू ईश्वरन मौजूद हैं। उनको डेब्यू कराने का सही मौका है। करुण नायर की जगह अब नहीं बनती, नम्बर तीन अहम जगह होती है और वहां खेलने वाले को टिकना होता है।












Click it and Unblock the Notifications