IND vs ENG: एजबेस्टन में भारत की पहली जीत, इतिहास रच ध्वस्त किया इंग्लैंड का किला

IND vs ENG Live: भारत और इंग्लैंड के बीच एजबेस्टन टेस्ट मैच पहले सेशन के समय बुरी तरह बारिश से प्रभावित रहा लेकिन गेम शुरू होने पर मैच जीतकर भारत ने इतिहास रच दिया। पहले सेशन में खेल शुरू नहीं होने के बाद सेशंस को फिर से निर्धारित किया गया। मैच में रिजल्ट आने की संभावना को देखते हुए ऐसा किया गया, हालांकि ओवर्स फिर भी कटे हैं।

डेढ़ घंटे से ज्यादा समय बारिश के कारण खराब हो गया, अंततः बारिश रुकी और फैन्स के चेहरों पर ख़ुशी छा गई, भारतीय टीम के लिए भी यह खुशखबरी है क्योंकि टीम इंडिया को जीत दर्ज करने के लिए महज 7 विकेटों की दरकार है।

ind vs eng

मुकाबले शुरू होने से पहले सेशन टाइम में बदलाव देखने को मिला, भारतीय समय के अनुसार पहला सेशन साम 5 बजकर 10 मिनट से 7 बजे तक था, इसके बाद दूसरा सेशन 7 बजकर 40 मिनट से शुरू होकर 9 बजकर 40 मिनट तक और अंतिम सेशन 10 बजे से रात 11 बजकर 30 मिनट तक का था, इससे पहले ही भारत ने धमाल कर दिया।

दिन के 90 ओवरों में भी कटौती देखने को मिली है। अब आज के दिन में 80 ओवर ही पूरे किये जाएंगे, इनमें ही हार-जीत या ड्रॉ को लेकर कोई फैसला सामने आ जाएगा। भारत के सामने जीत और ड्रॉ का विकल्प हैं। इंग्लैंड के सामने हार या ड्रॉ का विकल्प है।

गेम शुरू होते ही आकाश दीप ने धमाल कर दिया, उन्होंने ओली पोप और हैरी ब्रूक दोनों को आउट कर इंग्लैंड का स्कोर 83/5 कर दिया, भारत ने मजबूत पकड़ बना ली। इसके बाद बेन स्टोक्स और जेमी स्मिथ क्रीज पर डटकर खड़े हो गए, दोनों लंच तक पारी लेकर गए लेकिन वॉशिंगटन सुंदर ने स्टोक्स को 33 के निजी स्कोर पर आउट कर इंग्लैंड को बड़ा झटका दिया और इसी समय लंच हो गया। स्कोर 153/6 था।

लंच के बाद प्रसिद्ध कृष्णा ने एक विकेट झटका और आकाश दीप ने लम्बे समय से खेल रहे जेमी स्मिथ को शतक से रोक दिया, स्मिथ को 88 पर आउट करते हुए आकाश दीप ने अपने 5 विकेट पूरे किये। इंग्लैंड को भारत ने 271 पर समेटकर 336 रनों की बड़ी जीत दर्ज कर धमाका कर दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+