IND vs ENG: लॉर्ड्स में कैसा रहा है टीम इंडिया का अब तक का सफर? जानिए हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

IND vs ENG, Head to head Record: भारतीय टीम 10 जुलाई से इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा मुकाबला खेलने के लिए लंदन के ऐतिहासिक लॉर्ड्स मैदान पर उतरेगी। यह वही मैदान है जिसे क्रिकेट का "मक्का" कहा जाता है। एजबेस्टन में मिली शानदार 336 रन की जीत के बाद भारतीय टीम का हौसला बुलंद है। कप्तान शुभमन गिल की अगुआई में भारत अब सीरीज में बढ़त लेने के इरादे से उतरेगा।

जसप्रीत बुमराह की वापसी तय (IND vs ENG, Head to head Record)

खास बात ये है कि इस मुकाबले में तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की टीम में वापसी हो रही है। बुमराह को दूसरे टेस्ट में आराम दिया गया था। जसप्रीत बुमराह की वापसी से टीम की गेंदबाजी को और अधिक बल मिलने की उम्मीद है। बुमराह की गैर मौजूदगी में भारतीय टीम ने दूसरे टेस्ट की दोनों ही पारियों में इंग्लैंड को ऑल आउट किया था। ऐसे में बुमराह की वापसी इंग्लैंड की परेशानी और बढ़ा सकती है।

IND vs ENG 1

लॉर्ड्स में भारत का प्रदर्शन

भारत और इंग्लैंड के बीच अब तक लॉर्ड्स में कुल 19 टेस्ट मैच खेले गए हैं। इनमें से इंग्लैंड ने 12 में जीत दर्ज की है, जबकि भारत को सिर्फ 3 बार सफलता मिली है। हालांकि भारत की ये तीनों जीतें बेहद खास रही हैं। भारतीय टीम अब इस मैदान पर अपने रिकॉर्ड को और बेहतर बनाना चाहेगी। भारतीय टीम मौजूदा समय में जबरदस्त फॉर्म में है और ऐसे में वह जीत के सिलसिले को बरकरार रखना चाहेगी।

सबसे पहले साल 1986 भारत ने लॉर्ड्स में पहली बार टेस्ट मैच जीता। दिलीप वेंगसरकर के नाबाद 126 रन और चेतन शर्मा-रोजर बिन्नी की गेंदबाजी की बदौलत भारत ने 5 विकेट से जीत हासिल की थी। इसके बाद साल 2014 में भारत ने 95 रन से जीत दर्ज की थी। अजिंक्य रहाणे की सेंचुरी और इशांत शर्मा की 7 विकेट की घातक गेंदबाजी इस जीत के हीरो रहे। वहीं साल 2021 में इस मैदान पर मिली भारत की सबसे यादगार जीतों में से एक थी। केएल राहुल की 129 रनों की पारी, मोहम्मद सिराज की 4 विकेट और बुमराह-इशांत की आक्रामक गेंदबाजी ने इंग्लैंड को 151 रन से हराया।

लॉर्ड्स पर इन भारतीय दिग्गजों का जलवा

सबसे ज्यादा रन: दिलीप वेंगसरकर (508 रन, 5 टेस्ट)
सबसे बड़ी पारी: वीनू मांकड़ (184 रन, 1952)
सबसे ज्यादा विकेट: कपिल देव (21 विकेट, 5 टेस्ट)
एक पारी में बेस्ट बॉलिंग: इशांत शर्मा (7/74, 2014)
मैच में बेस्ट बॉलिंग: इशांत शर्मा (7/135, 2014)

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+