गिल की कुटाई से टूटा इंग्लैंड का दिल, सीरीज में चौथा शतक जड़ लिखा नया इतिहास, तोड़े कई रिकॉर्ड
IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ मैनचेस्टर टेस्ट मैच के पांचवें दिन के पहले सेशन में टीम इंडिया को एक बड़ा झटका लगा। केएल राहुल अपने शतक के करीब जाकर आउट हो गए, राहुल के बल्ले से 90 रनों की पारी देखने को मिली। इससे गिल के ऊपर भी दबाव बना।
इसके बाद पांचवें नंबर पर खेलने के लिए एक दिलचस्प बदलाव के साथ वॉशिंगटन सुंदर को भेजा गया और उनका काम ज्यादा से ज्यादा गेंदों को खेलना था। उधर गिल भी दूसरे छोर पर टिके हुए थे लेकिन उन्होंने भी अपनी बैटिंग को काफी धीमा कर दिया, हालांकि बाद में नई गेंद आते ही उन्होंने शतक जड़कर इतिहास रच दिया।

शुभमन गिल अब एक टेस्ट सीरीज में बतौर कप्तान खेलते हुए सबसे ज्यादा शतक जड़ने वाले तीसरे खिलाड़ी बन गए हैं, उनसे पहले दुनिया भर में दो कप्तान ऐसा कर पाए थे, इस लिस्ट में पहला नाम डॉन ब्रैडमैन और दूसरा नाम सुनील गावस्कर का है।
एक टेस्ट सीरीज में कप्तान के रूप में सर्वाधिक शतक
4 - सर डॉन ब्रैडमैन vs भारत, 1947/48 (घरेलू सीरीज)
4 - सुनील गावस्कर vs वेस्टइंडीज, 1978/79 (घरेलू सीरीज)
4 - शुभमन गिल vs इंग्लैंड, 2025 (विदेश में सीरीज)
भारत की ओर से एक टेस्ट सीरीज़ में सबसे ज़्यादा शतक
4 - सुनील गावस्कर vs वेस्टइंडीज, 1971 (विदेश में सीरीज)
4 - सुनील गावस्कर vs वेस्टइंडीज, 1978/79 (घरेलू सीरीज)
4 - विराट कोहली vs ऑस्ट्रेलिया, 2014/15 (विदेश में सीरीज)
4 - शुभमन गिल vs इंग्लैंड, 2025 (विदेश में सीरीज)
भारत के लिए एक टेस्ट सीरीज़ में 700+ रन बनाने वाले बल्लेबाज़
774 - सुनील गावस्कर vs वेस्टइंडीज, 1971 (विदेश में सीरीज)
732 - सुनील गावस्कर vs वेस्टइंडीज, 1978/79 (घरेलू सीरीज)
712 - यशस्वी जायसवाल vs इंग्लैंड, 2024 (घरेलू सीरीज)
701* - शुभमन गिल vs इंग्लैंड, 2025 (विदेश में सीरीज)
शुभमन गिल पहले खिलाड़ी हैं जिन्होंने टेस्ट कप्तान के रूप में अपनी डेब्यू सीरीज़ में चार शतक लगाए हैं। वॉरविक आर्मस्ट्रॉन्ग, डॉन ब्रैडमैन, ग्रेग चैपल, विराट कोहली और स्टीव स्मिथ ने अपनी पहली टेस्ट सीरीज़ में तीन-तीन शतक लगाए थे।












Click it and Unblock the Notifications