IND vs ENG: मुश्किल दौर से गुजर रहे युजी चहल का रिकॉर्ड खतरे में, हार्दिक करेंगे कोलकाता में कारनामा?
Ind vs Eng: भारत और इंग्लैंड के बीच पांच टी20 मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला 22 जनवरी को खेला जाना है। कोलकाता के ईडन गार्डंस में यह मैच होगा। दोनों देशों के बीच खेले गए मैचों में भारत का पक्ष भारी रहा है। बल्लेबाजों के अलावा गेंदबाजों ने भी अपना काम बखूबी किया है।
दोनों टीमों के बीच अगर सर्वाधिक विकेट वाले गेंदबाजों को देखा जाए, तो वहां इंग्लैंड का पक्ष भारी है क्योंकि टॉप पर उनका ही गेंदबाज है। हालांकि बाद में भारतीय गेंदबाजों का बोलबाला देखने को मिला है। यहाँ टॉप पांच गेंदबाजों की जानकारी दी गई है।

क्रिस जॉर्डन: इंग्लैंड के धांसू तेज गेंदबाज जॉर्डन ने लिस्ट में टॉप स्थान हासिल किया है। उन्होंने भारत के खिलाफ खेले गए 16 टी20 मैचों में कुल 24 विकेट अपने नाम किये हैं। पारी में एक बार उन्होंने 4 विकेट लेने का कारनामा भी किया है।
युजवेंद्र चहल: जिस खिलाड़ी के जीवन में इस समय उथल-पुथल चल रही है, उसका नाम भी यहाँ दर्ज है। भारत से सबसे ज्यादा विकेट इंग्लैंड के खिलाफ टी20 में चहल ने झटके हैं। 11 मैचों में चहल के नाम कुल 16 विकेट हैं। एक बार 5 विकेट भी चहल ने झटके थे।
हार्दिक पांड्या: अब हार्दिक पांड्या और चहल के बीच दो विकेट का फर्क है। कोलकाता टी20 में पांड्या के पास चहल के बराबर आने या आगे निकलने का पूरा मौका है। हार्दिक ने इंग्लैंड के खिलाफ 15 मैच खेलकर 14 विकेट हासिल किये हैं। दो बार उन्होंने 4 विकेट का कारनामा किया है।
जसप्रीत बुमराह: भारतीय टीम के सबसे धांसू गेंदबाज बुमराह सीरीज में नहीं खेलेंगे लेकिन इस लिस्ट में उनका नाम दर्ज है। बुमराह ने टीम इंडिया के लिए 5 मैचों में 9 विकेट झटके हैं। ख़ास बात तो उनकी इकोनमी है, जो 5 से थोड़ी ऊपर है।
भुवनेश्वर कुमार: भारतीय टीम से बाहर चल रहे स्विंग के बादशाह भुवी का नाम भी लिस्ट में है और वह पांचवें स्थान पर हैं। भुवनेश्वर कुमार ने इंग्लैंड के खिलाफ 10 मैचों में 9 विकेट अपने नाम किये हैं।












Click it and Unblock the Notifications