IND vs ENG: 'रोहित टीम के लिए खेलते हैं, वर्ना 40-45 शतक लगा चुके होते', गंभीर का हैरान करने वाला खुलासा

India vs England, 29th Match: इंग्लैंड के खिलाफ भारतीय टीम के बल्लेबाज लगातार अपना विकेट गंवा रहे थे। वहीं दूसरी छोड़ पर कप्तान रोहित शर्मा ने टीम को एक छोर से संभाले रखा था। कप्तान रोहित शर्मा ने इस मुकाबले में टीम के लिए कप्तानी पारी खेली। रोहित शर्मा के बल्ले से 101 गेंद में 87 रन निकले। हालांकि रोहित शर्मा अपना शतक बनाने से चूक गए। लेकिन रोहित की इस पारी की हर कोई तारीफ कर रहा है।

बल्लेबाजी के लिए आसान नहीं पिच: लखनऊ के इकाना स्टेडियम में बल्लेबाजी करना आसान नहीं दिखाई दे रहा था। गेंद पिच पर फंसकर बल्लेबाजों के पास आ रही थी। ऐसे में तेज गेंदबाज के साथ-साथ स्पिनर्स को भी इस पिच से मदद मिल रही थी। रोहित शर्मा ने काफी संभाल कर बल्लेबाजी की। लेकिन रोहित शर्मा ऐसे समय में आउट हुए जब टीम को उनकी सबसे ज्यादा जरूरत थी। अगर रोहित शर्मा 5 ओवर और खेल जाते तो भारतीय टीम एक बेहतर स्कोर की तरफ चली जाती।

india vs england 1

रोहित टीम के लिए खेलते हैं: भारतीय टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर ने रोहित शर्मा की जमकर तारीफ की। मैच के दौरान कमेंट्री कर रहे गौतम गंभीर ने रोहित शर्मा को निस्वार्थ कप्तान बताया। उन्होंने कहा कि रोहित शर्मा अपने लिए नहीं बल्कि टीम के लिए खेलते हैं। अगर वह खुद के लिए खेल रहे होते तो अब तक उनके नाम 40 से 45 शतक होता। वह एक सेल्फलेस क्रिकेटर हैं।

गंभीर ने कही यह बात: गंभीर ने कहा कि रोहित शर्मा नंबर्स के पीछे कभी नहीं भागते हैं। अगर वह ऐसा करते तो अभी उनके नाम कई शतक होते। रोहित शर्मा क्रांतिकारी हैं क्योंकि वह एक निस्वार्थ लीडर हैं, वह टीम की मांग के अनुसार खेल को चलाते हैं। अगर आप चाहते हैं कि आपकी टीम सकारात्मक बल्लेबाजी करें तो आपको खुद को पहले ऐसा करना होता है। यह समझना महत्वपूर्ण है कि आपका लक्ष्य क्या है शतक बनाना है या वर्ल्ड कप जीतना। अगर आप शतक बनाना चाहते हैं तो फिर आपको टीम को जीत भी दिलाना होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+