IND vs ENG: 'जिद्दी है अय्यर, टीम को ले डूबेगा', श्रेयस पर फूटा फैंस का गुस्सा, कैफ ने भी पीटा माथा
India vs England, 29th Match: भारतीय टीम वनडे वर्ल्ड कप में पहली बार बल्लेबाजी करने उतरी है। टॉस जीतकर इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। इंग्लैंड की तरफ से क्रिस वोक्स और डेविड विली ने टीम को बेहतरीन शुरुआत दिलाई। दोनों ही गेंदबाजों ने भारतीय बल्लेबाजों को खुलकर शॉट लगाने का मौका नहीं दिया। जिस कारण भारत की शुरुआत बेहद धीमी रही।
भारतीय टीम की खराब शुरुआत: इससे पहले वर्ल्ड कप में खेले गए पांचों मुकाबलों में भारतीय टीम ने बाद में बल्लेबाजी की थी। रनों का पीछा करते हुए भारतीय टीम को रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने बेहतरीन शुरुआत दिलाने का काम किया था। लेकिन इस मुकाबले में रोहित शर्मा और शुभमन गिल की जोड़ी लंबी नहीं टिक सकी। गिल 9 रन बनाकर पेवेलियन लौट गए। इसके बाद बल्लेबाजी करने आए विराट कोहली भी कुछ खास नहीं कर सके। वह बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए। उन्होंने 9 गेंदों का सामना किया और एक भी रन नहीं बनाया।

श्रेयस अय्यर ने किया निराश: भारतीय टीम के मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज श्रेयस अय्यर से इंग्लैंड के खिलाफ बड़े स्कोर की उम्मीद थी। दो विकेट जल्दी गिरने के बाद अय्यर और कप्तान रोहित शर्मा के बीच एक साझेदारी की उम्मीद जताई जा रही थी। लेकिन अय्यर एक बार फिर शॉर्ट बॉल पर अपना विकेट गंवा बैठे। शॉर्ट बॉल अय्यर की कमजोरी है और वह लगातार इस गेंद पर अपना विकेट फेंकते रहे हैं।
फैंस कर रहे ट्रोल: अय्यर चार रन बनाकर आउट हुए। जिस तरीके का शॉट अय्यर ने खेला उसे पर लगातार सवाल उठ रहे हैं। कमेंट्री कर रहे भारत के पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने भी से अय्यर के शॉट को गलत बताया। उन्होंने कहा कि अय्यर बहुत जिद्दी है यह टीम की लुटिया डुबो देगा। मोहम्मद कैफ के अलावा सोशल मीडिया पर फैंस भी लगातार अय्यर को ट्रोल कर रहे हैं। भारतीय टीम की शुरुआत बेहद खराब हुई है। भारत ने 40 रनों के अंदर ही तीन विकेट गंवा दिए हैं। ऐसे में इंग्लैंड के पास भारत के खिलाफ मुकाबले को जीतने का शानदार मौका है।












Click it and Unblock the Notifications