IND vs ENG: जायसवाल की बैटिंग को फैन्स ने दिया नया नाम, इंग्लैंड के बैजबॉल को जमकर किया ट्रोल

IND vs ENG: इंग्लैंड क्रिकेट टीम जब भी टेस्ट क्रिकेट खेलती है तो बैजबॉल का जिक्र काफी ज्यादा होता है। इंग्लिश टीम तूफानी अंदाज में बैटिंग करते हुए विपक्षी टीम के ऊपर दबाव बनाने की रणनीति लेकर खेलती है लेकिन भारत के खिलाफ हैदराबाद टेस्ट में ऐसा नहीं हुआ।

पहले दिन के खेल में इंग्लैंड के ओपनरों ने अर्धशतकीय भागीदारी तेज बैटिंग से की लेकिन बाद में भारत ने बेहतरीन अंदाज में वापसी करते हुए इंग्लैंड को नियमित अंतराल पर झटके दिए और उनका बैजबॉल क्रिकेट का प्लान भी फ्लॉप हो गया।

yashasvi jaiswal

भारतीय टीम की गेंदबाजी के सामने इंग्लैंड के बल्लेबाज एक के बाद एक आउट होते चले गए। बेन स्टोक्स के अलावा कोई भी बल्लेबाज टिक नहीं पाया। बेन स्टोक्स ने एक छोर पर टिककर बैटिंग करते हुए 70 रनों की पारी खेली और टीम 246 रनों के कुल स्कोर पर सिमट गई।

भारतीय टीम के लिए जवाब में खेलते हुए यशस्वी जायसवाल ने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड के बैजबॉल प्लान की तरह फिफ्टी जड़ी। फैन्स ने इसको जसबॉल नाम दिया और इंग्लिश टीम को सोशल मीडिया पर जमकर ट्रॉल किया।

सोशल मीडिया पर जायसवाल की बल्लेबाजी को लेकर जमकर प्रतिक्रियाएं आई। भारतीय टीम के फैन्स ने इंग्लिश टीम को लताड़ लगाई और कहा कि बैजबॉल क्रिकेट कहां चला गया। दिन का खेल समाप्त होने तक भारत ने 1 विकेट पर 119 रन बनाए। जायसवाल 76 पर नाबाद रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+