Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 22 Jan: आज के मैच का टॉस कौन जीता- भारत vs इंग्लैंड
Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 22 Jan: कोलकाता का ईडेन गार्डेंस में भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। भारत ने इस मैदान पर अबतक सात टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले हैं जिसमें छह में उसे जीत मिली है, जबकि एक मैच में टीम को हार का सामना करना है। भारत को इस मैदान पर इंग्लैंड के खिलाफ ही शिकस्त झेलनी पड़ी थी।
पाकिस्तान के नाम है खास रिकॉर्ड (Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 22 Jan)
ईडेन गार्डेंस पर साल 2016 में पाकिस्तान ने बांग्लादेश के खिलाफ 201 रन बनाकर टी-20 मैच में सबसे बड़ा स्कोर बनाने का रिकॉर्ड दर्ज किया। वहीं, बांग्लादेश ने उसी साल न्यूजीलैंड के खिलाफ सिर्फ 70 रन बनाकर टी-20 मैच में सबसे छोटा स्कोर बनाने का रिकॉर्ड स्थापित किया। भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाले मुकाबले में यह रिकॉर्ड टूटने की उम्मीद है।

पिच से किसे मिलेगा फायदा
ईडेन गार्डेंस की पिच बल्लेबाजों के लिए बेहतरीन मानी जाती है। इस मैदान पर अक्सर गेंद बल्ले पर अच्छी तरह से आती है, जिससे बल्लेबाजों को रन बनाने में मदद मिलती है। विशेष रूप से गेंदबाजों को पिच पर ओस के प्रभाव के कारण कुछ कठिनाइयां हो सकती हैं, क्योंकि ओस के कारण गेंद पर ग्रिप और स्विंग की कमी हो जाती है, जिससे गेंदबाजों को टर्न और गति पर नियंत्रण बनाए रखना मुश्किल हो जाता है।
ऐसे देख सकेंगे लाइव मैच
भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जाने वाले पहले टी-20 को भारत में टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के जारी लाइव प्रसारित किया जाएगा। जहां आप कई भाषाओं में मुकाबले का लुत्फ उठा सकेंगे। इसके अलावा पहले टी 20 को डिजनी प्लस हॉटस्टार एप और वेबसाइट पर लाइव स्ट्रीम किया जाएगा। वहीं फ्री डिश वाले फैंस इसका मजा डीडी स्पोर्ट्स पर उठा सकते हैं।
जानें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन: फिल सॉल्ट (विकेट कीपर), बेन डकेट, हैरी ब्रूक (उप-कप्तान), जेमी ओवरटन, लियाम लिविंगस्टोन, जैकब बेथेल, गस एटकिंसन, जोफ्रा आर्चर, मार्क वुड, आदिल राशिद और जोस बटलर (कप्तान)।
भारत की प्लेइंग इलेवन: संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, रिंकू सिंह, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल (उपकप्तान), अर्शदीप सिंह, रवि बिश्नोई, वरुण चक्रवर्ती।
टी20 सीरीज के लिए दोनों टीमों का स्क्वाड
भारत: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, रिंकू सिंह, नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल (उपकप्तान), हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद शमी, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई , वाशिंगटन सुंदर, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर)।
इंग्लैंड: जोस बटलर (कप्तान), रेहान अहमद, जोफ्रा आर्चर, गस एटकिंसन, जैकब बेथेल, हैरी ब्रूक, ब्रायडन कार्स, बेन डकेट, जेमी ओवरटन, जेमी स्मिथ, लियाम लिविंगस्टोन, आदिल राशिद, साकिब महमूद, फिल साल्ट, मार्क वुड।












Click it and Unblock the Notifications