IND vs ENG: शर्मनाक रिकॉर्ड बनाने में इंग्लैंड ने कर ली पाकिस्तान की बराबरी, भारत ने किया बड़ा कमाल
India vs England, 29th Match: वनडे वर्ल्ड कप में भारत में लगातार छठी जीत दर्ज कर ली है। इंग्लैंड के खिलाफ भारतीय टीम ने इस वर्ल्ड कप का सबसे छोटा लक्ष्य बचाने का काम किया। 229 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड की टीम महज 129 रनों पर ऑल आउट हो गई। भारत ने इस मुकाबले को 100 रनों से जीत लिया। इस जीत के साथ ही भारतीय टीम का सेमीफाइनल में पहुंचना लगभग तय हो गया है। भारत ने 20 साल बाद इंग्लैंड के खिलाफ वर्ल्ड कप में जीत हासिल की है।
भारतीय बल्लेबाजों ने किया कमाल: इस मैच में वर्ल्ड कप में पहली बार भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी की। हालांकि, बल्लेबाजी के दौरान भारतीय बल्लेबाज इस पिच पर बड़े स्कोर नहीं बना सके। भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल, विराट कोहली और श्रेयस अय्यर जल्द ही पवेलियन लौट गए। कप्तान रोहित शर्मा और केएल राहुल ने 91 रनों की साझेदारी कर टीम को संभालने का काम किया। वहीं सूर्यकुमार यादव ने अंत के ओवर में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 49 रन बनाए। जिसकी बदौलत भारतीय टीम 229 रन बनाने में सफल रही।

भारत को मिली छठी जीत: 230 रनों का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम सिर्फ 129 रन ही बना सकी। इंग्लैंड के बल्लेबाज बुरी तरह से फ्लॉप रहे। डेविड मालन जॉनी बेयरस्टो और जो रूट एक बार फिर से अपने बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके। वहीं बेन स्टोक्स खाता खोला बिना ही मोहम्मद शमी की गेंद पर क्लीन बोल्ड हो गए। भारतीय टीम ने इस मुकाबले को जीतकर विश्व कप में अपनी छठी जीत दर्ज कर ली है।
इंग्लैंड ने बनाया शर्मनाक रिकॉर्ड: वहीं दूसरी ओर इंग्लैंड इस हार के साथ ही एक शर्मनाक रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज कर लिया है। दरअसल, इंग्लैंड इस वर्ल्ड कप में यह लगातार चौथी हार है। इससे पहले वनडे वर्ल्ड कप में इंग्लैंड की टीम कभी भी लगातार चार मुकाबला नहीं हारी थी। पाकिस्तान की टीम ने भी इस वर्ल्ड कप पर लगातार चार हार का सामना किया। ऐसे में इंग्लैंड ने पाकिस्तान के इस रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। इंग्लैंड और पाकिस्तान दोनों ही टीमों ने इस वर्ल्ड कप में लगातार चार मैच गंवा दिए हैं।
भारत ने बनाया रिकॉर्ड: भारत ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड: भारतीय टीम ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। साल 2011 से लेकर अब तक 31 वर्ल्ड कप मैचों में भारत ने 27 मैचों में जीत दर्ज की है। भारतीय टीम ने वर्ल्ड कप में पिछले 31 मुकाबले में 27 में जीत दर्ज कर ली है। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा इस जीत से बेहद खुश नजर आए। उन्होंने गेंदबाजों की जमकर तारीफ की।












Click it and Unblock the Notifications