भारत के खिलाफ टेस्ट के लिए इंग्लैंड की प्लेइंग 11 घोषित, जेम्स एंडरसन की वापसी हुई
एजबेस्टन, 30 जून: इंग्लैंड की टीम ने 1 जुलाई से शुरू हो रहे टेस्ट मैच के लिए अपनी टीम की घोषणा कर दी है। यह मुकाबला एक रीशेड्यूल टेस्ट के तौर पर खेला जाएगा जो पिछले कोविड के चलते स्थगित हो गया था। इस टेस्ट मैच में इंग्लिश दिग्गज जेम्स एंडरसन की वापसी हुई जो न्यूलीजैंड के खिलाफ टखने की चोट के चलते तीसरा मुकाबला खेलने से चूक गए थे।
बेन स्टोक्स की अगुवाई में कीवियों का 3-0 से मानमर्दन करने वाली इंग्लिश टीम भारतीय धुरंधरों की बहुत कड़ी परीक्षा लेने जा रही है।

इंग्लैंड की टीम घोषित
टीम के कप्तान स्टोक्स ही होंगे जो कोच ब्रेडन मैकुलम के साथ मिलकर टेस्ट क्रिकेट को खेलने की अवधारणा को ही बदलने की कोशिश कर रहे हैं। यह कोशिश कीवियों के खिलाफ सुपरहिट साबित हुई है। अब भारत के खिलाफ उनका रुख देखने लायक होगा, हालांकि स्टोक्स कह चुके हैं कि जिस ढर्रे पर चलकर सफलता मिली है वह जारी रहेगा।
स्टुअर्ट ब्रॉड और डरहम के होनहार सीमर मैथ्यू पॉट्स इंग्लैंड के तेज आक्रमण को पूरा करेंगे, जबकि जैक लीच एकमात्र स्पिनर हैं।

एंडरसन अगले महीने 40 साल के हो जाएंगे
एंडरसन अगले महीने 40 साल के हो जाएंगे लेकिन वे किसी भी टेस्ट मैच से चूकना पसंद नहीं करते। उन्होंने भारत के खिलाफ खेलने की इच्छा जताई थी और वे समय रहते फिट हो गए। एक तेज गेंदबाज के तौर पर एंडरसन का यह जज्बा मिसाल के तौर पर याद किया जाता रहेगा। इस मामले में वे डेल स्टेन से मीलों आगे निकल जाते हैं।

भारत के खिलाफ इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन:
यह सीरीज 2-1 से भारत के पक्ष में रही है लेकिन अब लगता है इंग्लैंड इसको 2-2 से बराबर करने के लिए भारत की तुलना में कहीं बेहतर स्थिति में है। यह वो टीम नहीं है जो पिछले साल जो रूट की रक्षात्मक कमान में खेली थी।
भारत के खिलाफ इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन: जैक क्रॉली, एलेक्स लीज़, ओली पोप, जो रूट, जोनाथन बेयरस्टो, बेन स्टोक्स (कप्तान), सैम बिलिंग्स (विकेटकीपर), मैथ्यू पॉट्स, जैक लीच, स्टुअर्ट ब्रॉड, जेम्स एंडरसन।












Click it and Unblock the Notifications