IND vs ENG: दूसरे टी-20 मैच के लिए हो गया प्लेइंग इलेवन का ऐलान! दिग्गज खिलाड़ी हुआ बाहर
IND vs ENG Playing XI For 2nd T20: इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने चेन्नई में भारत के खिलाफ दूसरे टी20 मैच से पहले बड़ा फैसला लिया है। तेज गेंदबाज गस एटकिंसन को दूसरे मैच की प्लेइंग इलेवन से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। गस एटकिंसन की जगह ब्रायडन कार्स को टीम में शामिल किया गया है। साथ ही जेमी स्मिथ को भी टीम में शामिल किया गया है और वे जैकब बेथेल की जगह ले सकते हैं जो बीमारी के कारण शुक्रवार को ट्रेनिंग से चूक गए थे।
गस एटकिंसन हुए प्लेइंग इलेवन से OUT (IND vs ENG Playing XI For 2nd T20)
गस एटकिंसन पहले टी-20 मैच में गेंद से कुछ खास कमाल नहीं कर पाये थे। ऐसे में टीम मैनजमेंट ने उनकी जगह नए खिलाड़ी को मौका देने का विचार किया है। कोलकाता में सीरीज के पहले मैच में एटकिंसन ने अपने दो ओवरों में 38 रन लुटाए थे। वह भारतीय बल्लेबाजों के सामने काफी महंगे साबित हुए थे। यही वजह है कि उनको टीम से बाहर का रास्ता दिखाया गया है।

स्पिन के सामने कमज़ोर नजर आई इंग्लैंड
कोलकाता में इंग्लैंड के बल्लेबाज भारतीय स्पिन के सामने कमज़ोर नजर आये। यही वजह रही कि इंग्लैंड की टीम महज 132 रन पर ऑल आउट हो गई। कप्तान जोस बटलर ने 68 रन बनाने में कामयाब रहे थे। लेकिन जोस बटलर को छोड़कर टीम के बाकी बल्लेबाज स्पिनर्स खासतौर पर वरुण चक्रवर्ती के सामने संघर्ष करते नजर आये।
हैरी ब्रूक ने की वरुण चक्रवर्ती की तारीफ
वरुण चक्रवर्ती और अक्षर पटेल ने 10 में से पांच विकेट चटकाए। बुधवार को मैच में 17 रन बनाने वाले हैरी ब्रूक ने कहा कि कोलकाता में धुंध के कारण टर्निंग बॉल को पहचानना मुश्किल हो गया था। विश्व चैंपियन भारत के खिलाफ़ पांच मैचों की सीरीज़ के दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच की पूर्व संध्या पर हैरी ब्रूक ने कहा कि चक्रवर्ती एक बेहतरीन गेंदबाज़ हैं।
इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन
दूसरे टी-20 के लिए इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन: फिल साल्ट, बेन डकेट, जोस बटलर (कप्तान), हैरी ब्रूक, लियाम लिविंगस्टोन, जैकब बेथेल, जेमी ओवरटन, ब्रायडन कार्स, जोफ्रा आर्चर, मार्क वुड और आदिश राशिद।












Click it and Unblock the Notifications