IND vs ENG: जीत की दहलीज पर टीम इंडिया, मौसम बन सकता है विलेन, मंडराया बारिश का खतरा

IND vs ENG Edgbaston Day 5 Weather: भारत और इंग्लैंड के बीच चल रही एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी 2025 के दूसरे टेस्ट का पांचवां और आखिरी दिन बेहद अहम होने वाला है। टीम इंडिया ने इस मुकाबले में अब तक शानदार प्रदर्शन किया है। पहले बल्लेबाज़ी में धमाल मचाया और फिर गेंदबाज़ी में भी अंग्रेज़ बल्लेबाज़ों को संभलने का मौका नहीं दिया। भारत ने इंग्लैंड को जीत के लिए 608 रनों का विशाल लक्ष्य दिया है।

जीत के करीब भारतीय टीम (IND vs ENG Edgbaston Day 5 Weather)

जब इंग्लैंड की टीम इस लक्ष्य का पीछा करने मैदान में उतरी तो भारतीय गेंदबाज़ों ने उन्हें शुरू से ही दबाव में ला दिया। आकाशदीप ने दो अहम विकेट झटके, बेन डकेट और जो रूट को पवेलियन भेजा। वहीं मोहम्मद सिराज ने ज़ैक क्रॉली को आउट किया। चौथे दिन के खेल के अंत तक इंग्लैंड तीन विकेट पर 72 रन बनाकर संघर्ष कर रही थी और अब उन्हें जीत के लिए अभी भी 536 रन चाहिए, जबकि उनके सात विकेट बाकी हैं।

IND vs ENG 1

क्या बारिश बन सकती है भारत की जीत में रोड़ा?

पांचवें दिन का सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या बारिश भारत की ऐतिहासिक जीत के रास्ते में रुकावट बनेगी? मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, सुबह के समय बारिश की संभावना काफी ज्यादा है। सुबह 7 बजे बारिश की संभावना 79% तक है, लेकिन जैसे-जैसे दिन आगे बढ़ेगा, यह संभावना घटकर दोपहर 1 बजे तक 22% हो जाएगी। मैच की शुरुआत स्थानीय समयानुसार सुबह 10 बजे होगी। यदि बारिश होती है तो खेल में देरी हो सकती है और लंच के बाद शुरू हो सकता है। ऐसे में इंग्लैंड की टीम ड्रॉ की ओर जा सकती है।

भारत को उम्मीद विकेटों की

टीम इंडिया को अब जीत के लिए सिर्फ सात विकेट चाहिए। आकाशदीप, मोहम्मद सिराज और बाकी गेंदबाज़ों से भारत को उम्मीद है कि वे जल्दी-जल्दी विकेट लेकर इंग्लैंड को समेट देंगे। यह टेस्ट मैच भारत के लिए इतिहास रचने का मौका है और कप्तान शुभमन गिल की टीम इस मौके को किसी भी हाल में गंवाना नहीं चाहेगी। अब सबकी निगाहें मौसम और भारतीय गेंदबाज़ों के प्रदर्शन पर टिकी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+