Ind vs Eng: भारत-इंग्लैंड टेस्ट के फाइनल डे में बारिश बनेगी विलेन? जानिए पांचवें दिन कैसा रहेगा मौसम!
Ind vs Eng Day 5 Manchester Weather: मैनचेस्टर में भारत और इंग्लैंड के बीच चल रहे चौथे टेस्ट मैच का आज आखिरी दिन है। चौथे दिन की शुरुआत भारत के लिए बेहद खराब रही जब टीम ने लंच तक सिर्फ एक रन पर दो विकेट गंवा दिए थे। यशस्वी जायसवाल और साई सुदर्शन बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। ऐसा लग रहा था कि भारत जल्दी सिमट जाएगा और मैच चौथे दिन ही खत्म हो जाएगा।
शुभमन गिल और केएल राहुल की दमदार वापसी (Ind vs Eng Day 5 Manchester Weather)
लेकिन इसके बाद कप्तान शुभमन गिल और केएल राहुल ने मोर्चा संभाला और शानदार बल्लेबाज़ी करते हुए टीम को संकट से बाहर निकाला। गिल और राहुल ने तीसरे विकेट के लिए अब तक नाबाद 174 रन की साझेदारी कर ली है। दोनों बल्लेबाज़ अपने शतक के करीब हैं और अगर ये जोड़ी पांचवें दिन दो सेशन तक टिक जाती है तो भारत टेस्ट बचा सकता है। फिलहाल भारत इंग्लैंड की पहली पारी की बढ़त से 137 रन पीछे है।

क्या बारिश डालेगी खलल
जहां एक ओर बल्लेबाज़ी में उम्मीद की किरण दिख रही है, वहीं दूसरी तरफ फैंस की नजरें आसमान की ओर भी टिकी हुई हैं। क्या बारिश भारत की मदद करेगी? भारतीय फैंस के लिए बुरी खबर यह है कि पांचवें दिन बारिश ज्यादा असर नहीं डालेगी। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, दिन भर हल्के बादल रहेंगे और कभी-कभार बूंदाबांदी हो सकती है, लेकिन इतनी नहीं कि कोई सत्र या पूरा दिन रद्द हो सके।
भारत की नजरें ड्रा पर होगी
इससे साफ है कि भारतीय बल्लेबाज़ों को पूरी मेहनत और धैर्य के साथ खेलना होगा। क्योंकि बादल भरे माहौल में गेंदबाज़ों को मदद मिलेगी और बल्लेबाज़ी आसान नहीं होगी। अब सारी उम्मीदें शुभमन गिल और केएल राहुल पर टिकी हैं। अगर ये दोनों खिलाड़ी अपनी पारियों को बड़े शतक में बदल देते हैं और भारत को इंग्लैंड की बढ़त से आगे ले जाते हैं तो मैच बचाया जा सकता है। लेकिन अगर सुबह के सत्र में जल्दी विकेट गिरते हैं तो भारत एक बार फिर मुश्किल में फंस सकता है।












Click it and Unblock the Notifications