IND vs ENG: कब खेला जाएगा पहला मैच, फ्री में कहां देख सकेंगे लाइव? जानें भारत-इंग्लैंड सीरीज की हर जानकारी
IND vs ENG Complete Schedule: भारत नए साल में अपनी पहली घरेलू सीरीज़ में इंग्लैंड की मेज़बानी करने के लिए तैयार है। जोस बटलर की अगुआई वाली इंग्लैंड की टीम टी-20 और वनडे के लिए भारत का दौरा करने वाली है। आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से पहले भारत और इंग्लैंड दोनों के लिए वनडे सीरीज काफी अहम है। दोनों ही टीम इस सीरीज को जीतना चाहेगी।
भारत के लिए जीत जरूरी (IND vs ENG Complete Schedule)
यह सीरीज़ भारत के न्यूजीलैंड (घरेलू) और ऑस्ट्रेलिया (बाहर) से सीरीज़ हारने के बाद विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के फ़ाइनल की दौड़ से बाहर होने के बाद हो रही है। यह वनडे सीरीज़ भारत के लिए काफी जरूरी है। भारत ने पिछले साल टी-20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता था। ऐसे में टी-20 सीरीज में टीम का अपना दबदबा बरकरार रखना चाहेगी। वहीं वनडे में बेहतर प्रदर्शन कर चैंपियंस ट्रॉफी में एंट्री पाना चाहेगी।

टी 20 सीरीज का पूरा शेड्यूल
22 जनवरी- पहला टी20, कोलकाता (शाम 7 बजे से)
25 जनवरी- दूसरा टी20, चेन्नई (शाम 7 बजे से)
28 जनवरी- तीसरा टी20, राजकोट (शाम 7 बजे से)
31 जनवरी- चौथा टी20, पुणे (शाम 7 बजे से)
2 फवरी- पांचवा टी20, मुंबई (शाम 7 बजे से)
वनडे सीरीज का शेड्यूल
6 फरवरी- पहला वनडे, नागपुर (दोपहर 1:30 बजे से)
9 फरवरी- दूसरा वनडे, कटक (दोपहर 1:30 बजे से)
12 फरवरी- तीसरा वनडे, अहमदाबाद (दोपहर 1:30 बजे से)
फ्री में यहां देख सकते हैं मैच
स्टार स्पोर्ट्स भारत बनाम इंग्लैंड वनडे और टी20 सीरीज का आधिकारिक प्रसारणकर्ता है। सभी मैचों का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स चैनलों पर किया जाएगा। IND vs ENG वनडे और टी20 मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग डिज्नी-प्लस हॉटस्टार पर उपलब्ध होगी। इसके अलावा फ्री में डीडी फ्री डिश पर भी मैच को लाइव दिखाया जाएगा। आप जियो टीवी पर भी मैच देख सकते हैं।
भारत के खिलाफ इंग्लैंड की वनडे टीम: जोस बटलर (कप्तान), जोफ्रा आर्चर, गस एटकिंसन, जैकब बेथेल, हैरी ब्रुक, ब्रायडन कार्स, बेन डकेट, जेमी ओवरटन, जेमी स्मिथ, लियाम लिविंगस्टोन, आदिल राशिद, जो रूट, साकिब महमूद, फिल साल्ट, मार्क वुड।
भारत के खिलाफ इंग्लैंड की टी20 टीम: जोस बटलर (कप्तान), रेहान अहमद, जोफ्रा आर्चर, गस एटकिंसन, जैकब बेथेल, हैरी ब्रुक, ब्रायडन कार्स, बेन डकेट, जेमी ओवरटन, जेमी स्मिथ, लियाम लिविंगस्टोन, आदिल राशिद, साकिब महमूद, फिल साल्ट, मार्क वुड।
इंग्लैंड के खिलाफ भारत की टी20 टीम: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, रिंकू सिंह, नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल (उपकप्तान), हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद शमी, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, वाशिंगटन सुंदर, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर)।












Click it and Unblock the Notifications