IND vs ENG: भारतीय टीम का 4 साल पुराना कीर्तिमान टूटेगा? इंग्लैंड इस बार भारत को पछाड़ बना सकती है नया रिकॉर्ड

IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच पांच टी20 मैचों की सीरीज जल्दी ही शुरू होने वाली है। टीम इंडिया की घोषणा भी कर दी गई है। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारतीय टीम इस सीरीज के लिए मैदान पर उतरेगी। पिछले साल टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम से यह एकदम अलग टीम है।

टी20 क्रिकेट में फैन्स चौकों और छक्कों की बारिश देखना पसंद करते हैं। भारतीय टीम से कोलकाता के ईडन गार्डंस में होने वाले पहले टी20 में इसी तरह की उम्मीद होगी। हालांकि इंग्लैंड की मजबूत टीम भारत आ रही हैं, ऐसे में काम आसान नहीं कहा जा सकता है।

ind vs eng

भारतीय टीम ने इंग्लैंड को टी20 में डोमिनेट किया है और आंकड़े इसकी गवाही देते हैं। इंग्लिश टीम सबसे छोटे प्रारूप में भारत के सामने उतना खास करने में नाकाम रही है। टीम इंडिया ने साल 2021 में एक ऐसा कीर्तिमान बनाया था, जिसे तोड़ने का प्रयास इंग्लिश टीम करेगी।

IND vs ENG मैचों में भारत का दबदबा

दोनों देशों के बीच खेले गए टी20 मैचों में भारत के नाम पारी में टॉप स्कोर का कीर्तिमान दर्ज है। इंग्लैंड की टीम इस सीरीज में यह रिकॉर्ड तोड़कर अपने नाम कर सकती है। हालांकि टीम इंडिया के पास भी अपना कीर्तिमान तोड़ते हुए एक नया इतिहास रचने का मौका रहेगा।

IND vs ENG मैचों में क्या है बड़ा स्कोर

साल 2021 में टीम इंडिया ने अहमदाबाद में इंग्लैंड के खिलाफ 2 विकेट पर 224 रनों का स्कोर खड़ा किया था। यह अब तक टॉप स्कोर है। इंग्लैंड की टीम इस कीर्तिमान को तोड़ना चाहेगी, हालांकि भारतीय सरजमीं पर ऐसे कीर्तिमान तोड़ पाना आसान कार्य तो नहीं होता है।

कोहली और रोहित का चला था बल्ला

उस मैच में विराट कोहली और रोहित शर्मा दोनों ने धमाकेदार अंदाज में अर्धशतक जड़े थे। ये दोनों ओपन करने के लिए आए थे और पहले विकेट के लिए 94 रन जोड़े थे। इंग्लैंड को इस मैच में 36 रनों से हार का सामना करना पड़ा था। इंग्लैंड के लिए जोस बटलर अरु डेविड मलान ने अर्धशतकीय पारियां खेली थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+