IND vs ENG: गिल ने मचाया गदर तो बापू ने चलाया बल्ला, भारत ने नागपुर में चटाई इंग्लैंड को धूल

IND vs ENG: भारतीय टीम ने नागपुर एकदिवसीय मुकाबले में इंग्लैंड के धुआं निकाल दिया। शुरुआती विकेट गिरने के बाद भारतीय टीम की बल्लेबाजी संभल गई और इसका क्रेडिट कुछ बल्लेबाजों को जाता है। शुभमन गिल का नाम उनमें प्रमुखता से लिया जा सकता है।

इंग्लैंड से टीम इंडिया को 249 रनों का लक्ष्य मिला था और ओपनर बल्लेबाज फ्लॉप साबित हुए। इसके बाद श्रेयस अय्यर और गिल ने मिलकर दूसरे विकेट के लिए अहम भागीदारी की। श्रेयस अय्यर ने 30 गेंदों में फिफ्टी जमा डाली। वह 36 गेंदों का सामना करते हुए 9 चौकों और 2 छक्कों से 59 रन बनाकर आउट हुए।

ind vs eng

इसके बाद अक्षर पटेल को खेलने के लिए भेजा गया और उन्होंने धमाल मचा दिया। अक्षर पटेल ने स्पिनरों को आड़े हाथों लिया। उधर गिल ने खड़े होकर लगातार रन बनाए और फिफ्टी पूरी करते हुए इंग्लैंड के ऊपर शिकंजा कस दिया। वह नियमित बैटिंग करते चले गए।

IND vs ENG: गिल और पटेल का जलवा

अक्षर पटेल ने तेजी से बल्लेबाजी करते हुए 46 गेंदों में ही अपना अर्धशतक पूरा कर लिया। गिल और पटेल ने मिलकर चौथे विकेट के लिए शानदार शतकीय भागीदारी की। दोनों ने मिलकर टीम का स्कोर 200 पार पहुंचा दिया। यहाँ से इंग्लैंड के लिए कुछ नहीं बचा था।

IND vs ENG: शतक से चूक गए गिल

हालांकि यहाँ मामला समाप्त नहीं हुआ और दो विकेट गिर गए। केएल राहुल 2 और शुभमन गिल 87 रनों के निजी स्कोर पर आउट हुए। इस समय टीम इंडिया का स्कोर 235 था। अंततः जडेजा और हार्दिक पांड्या ने क्रमशः 12 और 9 रनों की नाबाद पारी खेल भारत को 4 विकेट से जीत दिला दी।

तीन मैचों की इस सीरीज में अभी दो मुकाबले और बचे हैं और टीम इंडिया को एक मैच में जीत दर्ज करनी है। इंग्लैंड के लिए अब दोनों मुकाबले करो या मरो की स्थिति वाले होंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+