IND vs ENG: बाराबती स्टेडियम पर गिरी गाज, लाईट खराब होने वाले मामले पर BCCI का तगड़ा एक्शन
IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच रविवार को ओडिशा के बाराबती स्टेडियम में फ्लड लाईट खराब हो गई थी। भारतीय पारी के दौरान ही ऐसा देखने को मिला। इंग्लिश पारी समाप्त होने के बाद टीम इंडिया के दोनों ओपनर रोहित शर्मा और शुभमन गिल क्रीज पर थे।
पावरप्ले के दौरान ही फ्लड लाईट बंद हो गई और खेल रुक गया। इसके बाद कुछ समय तक प्लेयर्स बाहर आ गए और खेल रुका रहा। लाईट को दुरुस्त करने के बाद फिर से गेम शुरू हुआ और बाद में रोहित शर्मा के बल्ले से ताबड़तोड़ बैटिंग देखने को मिली।

लाईट खराब होने के बाद सोशल मीडिया पर बीसीसीआई को ट्रोल किया गया। पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान से लोगों ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर मजे लेने शुरू किये और अब इस मामले में बीसीसीआई ने एंट्री की है। बीसीसीआई ने ओडिशा क्रिकेट एसोसिएशन पर कार्रवाई करने का मन बनाया है।
मैच में फ्लड लाईट की विफलता की वजह से आई बाधा को लेकर बीसीसीआई की तरफ से राज्य क्रिकेट संघ को एक नोटिस जारी कर दिया गया है। मुकाबला 30 मिनट के लिए रुका रहा था। इसके बाद गेम शुरू हुआ और निर्धारित समय सीमा से बाहर जाकर खत्म हुआ।
IND vs ENG: बीसीसीआई ने क्या किया
रिपोर्ट्स के अनुसार ओडिशा सरकार के डायरेक्टर ऑफ़ स्पोर्ट्स सिद्धार्थ दास ने कहा कि ओडिशा क्रिकेट एसोसिएशन को लाईट फेल्योर को लेकर एक विवरण पेश करने और इसके लिए जिम्मेदार लोगों और एजेंसियों की पहचान करने के लिए निर्देशित किया गया है। भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए ऐसा किया गया है।
IND vs ENG: बोर्ड का कड़ा रुख
सोमवार को बीसीसीआई ने नोटिस भेजते हुए इस पर दस दिनों के अंदर जवाब मांगा है। लेटर प्राप्त होने के दस दिनों के अंदर इस पर जवाब दाखिल किया जा सकेगा। मैदान पर हुई इस घटना से गेम रुकने के बाद प्लेयर्स और फैन्स को असुविधा का सामना करना पड़ा। इसके अलावा करोड़ों दर्शकों को टीवी पर असुविधा हुई। सोशल मीडिया पर मजाक भी बना।
इंग्लैंड ने टीम इंडिया को 305 रनों का लक्ष्य दिया था। भारत ने इस मैच को 4 विकेट से जीतकर सीरीज पर कब्जा जमा लिया। रोहित शर्मा इस जीत के सूत्रधार रहे। उन्होंने 119 रनों की धमाकेदार पारी खेली।












Click it and Unblock the Notifications